'बहुमत पर बवाल' के बीच सामने आईं विधानसभा के अंदर की तस्वीरें, देखिए
बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए तमाम विधायक सदन में पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस के दो विधायक अभी भी सदन से नदारद हैं। सदन के भीतर की तस्वीर में विधायकों के बीच गहमागहमी देखी जा सकती है। सदन में मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा, सहित तमाम भाजपा विधायक पहुंचे और बतौर विधायक शपथ ग्रहण की। येदुरप्पा के अलावा सिद्धारमैया और कुमारस्वामी, एचडी रेवन्ना भी सदन के भीतर पहुंचे। मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट से पहले भरोसा जताया है कि वह 100 फीसदी बहुमत परीक्षण में सफल होंगे। वहीं कांग्रेस लगातार भाजपा के दावे पर हमला बोल रही है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि भाजपा पूरी दुनिया के सामने आज एक्सपोज हो जाएगी। उन्हें यह काफी अच्छे से पता है कि उनके पास 104 विधायकों का समर्थन है और हमारे विधायक हमारे साथ जुड़े हैं, वह जब भी सदन में आएंगे हमे वोट देंगे।






















Click it and Unblock the Notifications