कर्नाटक Live: कुमारस्वामी सरकार गिरी, विपक्ष में पड़े 105 वोट
Recommended Video
Karnataka Vidhan Sabha में आज Kumaraswamy की अग्नि परीक्षा, क्या बचा पाएंगे Govt | वनइंडिया हिंदी
बेंगलुरु। बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार गिर गई है। कई दिनों से जारी सियासी घमासान के बाद मंगलवार शाम विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग कराई गई। यहां सरकार के पक्ष में 99 और खिलाफ में 105 वोट पड़े। विधानसभा स्पीकर ने फ्लोर टेस्ट की नई डेडलाइन मंगलवार शाम 6 बजे तक की रखी थी, करीब साढ़े सात बजे वोटिंग हुई। कुमारस्वामी अपनी सरकार बचाने में नाकामयाब रहे। इससे पहले कई दिनों तक सदन में विश्वासमत टल रहा था।

पढ़ें, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed
सिद्धारमैया ने कहा, सीटी रवि के पास सही जानकारी नहीं। मैंने जेडीएस छोड़ी नहीं थी, मुझे निष्कासित किया गया था। मैं तुरंत कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ। मैंने अहिंदा पार्टी बनाई। मुझे मई 2005 में जेडीएस से निष्कासित किया गय। मैं 2006 में कांग्रेस में शामिल हुआ। गलत जानकारी रिकॉर्ड में ना जाए।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications