Karnataka: भाजपा की पोल खुल चुकी है, विधायकों को खरीदने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं: वीरप्पा मोइली

बेंगलुरू: कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा बीएस येदुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत परीक्षण के लिए शनिवार शाम 4 बजे का वक्त तय किया है। आज शाम चार बजे कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है। प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस और जेडीएस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

karnataka floor test BJP will be exposed to the whole world says Veerapa Moily, Congress.

इधर, बहुमत साबित करने के लिए भाजपा जोर लगा रही है जबकि कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमले कर रही है और अपनी जीत के दावे कर रही है। कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने अब भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी दुनिया के सामने एक्सपोज हो जाएगी।

मोइली ने कहा कि वो जानते हैं कि उनके पास 104 विधायक हैं लेकिन फिर भी वो लोग विधायकों की खरीदफरोख्त के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, वो सबकुछ करने को तैयार हैं। वीरप्पा मोइली ने बताया कि कांग्रेस के दो विधायक अभी आये नहीं हैं। जब भी वो दोनों आएंगे, कांग्रेस को ही सपोर्ट करेंगे।

बता दें कि इसके पहले प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस और जेडीएस की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए केजी बोपैया को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विश्वास मत परिक्षण की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड की जाएगी और सुबह 11 बजे से लाइव भी की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विधानसभा सचिव लाइव रिकॉर्डिंग फीड सभी स्थानीय चैनल्स को उपलब्ध कराएंगे जो इसे रन करेंगे।

ये भी पढ़ें- LIVE: कर्नाटक विधानसभा में येदुरप्पा के बहुमत परीक्षण का पल-पल का लाइव अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+