Karnataka: सरकार बनाते ही सिद्धारमैया ने कांग्रेस के 5 वादों को किया पूरा, जानें महिलाओं के लिए क्या खास?
Karnataka First Cabinet Meeting:कर्नाटक में सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 5 वादे किए थे। सिद्धारमैया की सरकार बनते ही पांचों वादों को पूरा किया गया है। जिसमें महिलाओं के लिए खास योजना शामिल है।

Karnataka Cabinet: कर्नाटक की राजनीति के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया। जब शनिवार को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। शपथ समारोह के बाद राज्य में नवगठित सरकार के राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की।
बैठक में गृह लक्ष्मी योजना, अन्ना भाग्य योजना समेत उन 5 गारंटियों को लागू कर दिया गया, जिनकी घोषणा पत्र में की गई थी। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि घोषणा पत्र में 5 गारंटियों का वादा किया गया था और उन पांचों गारंटियों को लागू करने का आदेश कैबिनेट की पहली बैठक के बाद दिया गया। साथ ही सीएम ने अन्ना भाग्य योजना को लागू करने का आदेश जारी किया है, जो बीपीएल परिवारों को प्रति माह प्रति व्यक्ति 10 किलो चावल मुफ्त प्रदान करता है।
क्या है पांच गारंटी?
आपको बता दें कि कर्नाटक में सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 5 वादे किए थे। जिसमें सबसे पहला था कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली गृह ज्योति के तहत, महिला मुखिया को गृह लक्ष्मी योजना के तहत 2000 रुपए, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवार को 10 किलोग्राम मुफ्त चावल अन्न भाग्य योजना के तहत, बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपए और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को दो साल के लिए 1,500 रुपए युवा निधि योजना के तहत, सार्वजनिक परिवहन बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications