कर्नाटक: मेंगलुरु में ऑटोरिक्शा के अंदर विस्फोट, चालक समेत 2 लोग घायल

Mangaluru,कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के मेंगलुरु सिटी से शनिवार को एक चलते ऑटोरिक्शा में विस्फोट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि धमाका नगुरी इलाके में हुआ है। हादसे में लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। विस्फोट किस कारण से हुआ ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है? पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Karnataka: Fire in autorickshaw in Mangaluru, 2 injured

मंगलुरु के पुलिस प्रमुख एन शशिकुमार ने कहा कि घटना में चालक और एक यात्री घायल हो गए। उन्होंने लोगों से नहीं घबराने को कहा है। जानकारी मिली है कि धमाके के बाद ऑटोरिक्शा से एक कुकर बरामद किया गया है। घटना शाम करीब पांच बजे की है।

घटना के वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो रिक्शा सड़क पर एक इमारत के पास जहां निर्माण कार्य चल रहा था, वहां आकर रुकी और उसमें विस्फोट होता है। जिसके बाद सफेद धुंआ चारों ओर फैल जाता है। जिसके बाद लोग भागकर मौके पर पहुंच जाते हैं।

मंगलुरु पुलिस ने कहा है कि वो पूरी घटना की जांच कर रहे हैं और यात्री द्वारा ले जाए जा रहे बैग की सामग्री की भी जांच हो रही है। यात्री के पास बैग था। ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि, आग यात्री के बैग में लगी थी। दोनों को चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+