Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किसने दीं बीजेपी को बंपर सीटें तो किसने बनाया कांग्रेस को किंग, पढ़ें Karnataka Exit Polls के चौंकाने वाले आंकड़े

बेंगलुरू। कर्नाटक की 222 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को वोट डाले गए। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मतदान का प्रतिशत 70 प्रतिशत से ज्‍यादा रहा। कर्नाटक में मतदान संपन्‍न होते ही विभिन्‍न न्‍यूज चैनलों पर एग्जिट पोल्‍स की बाढ़ सी गई है। इनमें कुछ कांग्रेस को बढ़त तो दे रहे हैं कुछ बीजेपी। कई एग्जिट पोल्‍स में हंग असेंबली का भी अनुमान है।

 Karnataka Exit Poll Results, Karnataka Exit Poll shocking facts, BJP seats prediction, congress seats, BS Yeddyurappa, Chanakya exit poll, Congress, Election Exit Poll Results, exit poll results,HD Deve Gowda,India Today,JD(S),JD-S, Karnataka, Karnataka Assembly election, Karnataka Assembly Election 2018, Karnataka Exit Poll Result

एग्जिट पोल्‍स की इस भीड़ में यूं तो एक बढ़कर एक अनुमान लगाए गए हैं, लेकिन सबसे बड़ा अंदाजा लगाया है कि टाइम्‍स नाऊ-टुडेज-चाणक्‍य ने। अब तक सामने आए करीब 11 एग्जिट पोल्‍स में टाइम्‍स नाऊ-टुडेज चाणक्‍य इकलौता है, जिसने बीजेपी को कर्नाटक में 120 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

टाइम्‍स नाऊ-टुडेज चाणक्‍य के नतीजे: बीजेपी को 120, कांग्रेस को 73 और जेडी-एस 26 और अन्‍य को 3 सीटें।

टाइम्‍स नाऊ-टुडेज चाणक्‍य के अलावा इंडिया टुडे-एक्सिस और सुवर्णा न्‍यूज ने भी लीक से हटकर आंकड़े दिए हैं। दोनों एग्जिट पोल्‍स में कांग्रेस को 118 तक सीटें मिलने का अनुमान है।

-इंडिया टुडे-एक्सिस के नतीजे: 106 से 118 सीटें कांग्रेस को दे रहा है, जबकि बीजेपी को 79 से 92 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे में जेडी-एस को 22 से 30 मिलने का अनुमान है।

-कर्नाटक के सुवर्णा न्‍यूज 24X7 ने एग्जिट पोल में कांग्रेस को 106-118 सीटें, जबकि बीजेपी को 79-92 सीटें मिलने का अनुमान है। जेडीएस को 22-30 सीटें जीत सकती हैं।

कर्नाटक चुनाव को लेकर सामने आए 11 एग्जिट पोल्‍स में बीजेपी को अगर सबसे ज्‍यादा सीटें किसी ने दी हैं तो वो हैं टाइम्‍स नाऊ-टुडेज चाणक्‍य और रिपब्लिक टीवी-जन की बात। टाइम्‍स नाऊ-टुडेज चाणक्‍य बीजेपी को 120 तो रिपब्लिक टीवी-जन की बात बीजेपी को 114 सीटें दे रहा है।

- रिपब्लिक टीवी-जन की बात के नतीजे: बीजेपी को 95 से 114 सीटें, जबकि कांग्रेस को 73 से 82 सीटें मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल में जेडी-एस को 32 से 43 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

- रिपब्लिक टीवी-जन की बात के नतीजों में एक और चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है, जिसमें जेडी-एस को 32 से 43 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। सभी 10 एग्जिट में जेडी-एस को इतनी सीटें मिलने का अनुमान किसी ने नहीं लगाया है।

-टाइम्‍स नाऊ-टुडेज चाणक्‍य और रिपब्लिक टीवी-जन की बात के बाद न्‍यूजएक्‍स-सीएनएक्‍स ने बीजेपी को सबसे ज्‍यादा 102 से 110 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

-न्‍यूजएक्‍स-सीएनएक्‍स के नतीजे: 102 से 110 सीटें बीजेपी, कांग्रेस को 72 से 78 और जेडी-एस को 35 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है।

-कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक जितने भी एग्जिट पोल सामने आए हैं उनमें एनडीटीवी इकलौता है, जिसने कांग्रेस और बीजेपी को बराबर 94-94 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।

-एनडीटीवी एग्जिट पोल के नतीजे: एनडीटीवी एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस को 94-94 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि जेडी-एस को 32 सीटें मिलने की बात कही गई है।

अन्‍य एग्जिट पोल्‍स डालें एक नजर

-दिग्विजय टीवी बीजेपी को 103 से 107 सीटें दे रहा है, 76 से 80 सीटें कांग्रेस को। जेडी-एस को 31 से 25 सीटें दी हैं।

-एबीपी-सी वोटर बीजेपी को 97 से 109, जबकि कांग्रेस को 87 से 99 सीटें दी गई हैं। इसी प्रकार से जेडी-एस को 21 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है।

न्‍यूज नेशन के एग्जिट पोल में बीजेपी को 105 से 109 सीटें दी गई हैं, जबकि कांग्रेस को 71 से 75। इस एग्जिट पोल में 36 से 40 सीटें जेडी-एस को दी गई हैं।

-टाइम्‍स नाऊ-वीएमआर कांग्रेस को 90 से 101 सीटें दे रहा है, जबकि बीजेपी को 80 से 94। इस एग्जिट पोल में 31 से 39 सीटें जेडी-एस को दी गई हैं।

- इंडिया टीवी-वीएमआर एग्जिट पोल में हंग असेंबली का अनुमान है। इसमें कांग्रेस को सबसे ज्‍यादा 97, बीजेपी को 87 और जेडी-एस को 35 सीटें दी गई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+