Karnataka: तुमकूर में कांग्रेस के रोड शो में पथराव, पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर सिर में घाव
कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो के दौरान घायल हो गए। शो कार्यकर्ताओं से घिरे कांग्रेस नेता पर किसी ने पत्थर से हमला कर दिया।

Stone Pelting in G Parameshwara Road Show: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक दलों के दिग्गज सक्रिय हैं। इस बीच शुक्रवार को राज्य के तुमकूर जिले पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर के रोड शो के दौरान एक अप्रिय घटना घटी। दरअसल रोड शो के दौरान उनके सिर पर पत्थर फेंका गया, जिससे उनको गहरी चोट आई। कांग्रेस नेता को कार्यकर्ता लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज किया गया।
घटना शुक्रवार शाम की है, जब पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर तुमकूर जिले के कोराटागेरे निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ वे रोड शो में शामिल थे। इस दौरान उनके ऊपर अचानक पत्थर फेंका गया, जिससे उनके सिर पर चोट लगी और खून निकलने लगा।
रोड शो में कथित तौर पर हुए पथराव की घटना में घायल पूर्व डिप्टी सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता जी परमेश्वर को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अक्कीरामपुरा पहुंचाया गया। अक्कीरामपुरा के स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार वह खतरे से बाहर है। उन्हें तुमकूर के श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
घटना का वीडियो शेयर करते हुए कर्नाटक कांग्रेस ने विरोधी दलों को निशाने पर लिया। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, "कांग्रेस भारी अंतर से कर्नाटक जीत रही है और कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर जी पर हमला हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की हताशा का संकेत है। कांग्रेस परिवार हमले की कड़ी निंदा करता है और चुनाव आयोग से शीघ्र जांच का आदेश देने का अनुरोध करता है।"












Click it and Unblock the Notifications