कर्नाटक में 'किंगमेकर' बन सकती है जेडीएस, किसको देगी समर्थन?
बेंगलुरु: राज्य में 12 मई विधानसभा चुनाव होना है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होने जा रहा है। लेकिन सवाल ये है कि कौन कर्नाटक का चुनावी रण जीतेगा? हाल ही में CSDS-लोकनीति के सर्वे में ये सामने आया था कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरकर सामने आ सकती है। लेकिन स्पष्ट बहुमत किसी को भी नहीं मिलेगा।

ऐसे में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस-बीजेपी को जेडीएस से बड़ी उम्मीदें होंगी। ऐसी स्थिति में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभाएगी। डॉ. संदीप शास्त्री ऐसी परिस्थितियों पर वनइंडिया से बात करते हुए कहते हैं कि जेडीएस उसी को समर्थन देगी जो बहुमत के आंकड़े के सबसे नजदीक होगा।
बता दें कि बहुमत के लिए 113 का जादुई आंकड़ा होना चाहिए। डॉ. शास्त्री कहते हैं कि निर्दलीय उम्मीदवारों को साधना जेडीएस को मनाने से आसान होगा। अगर कर्नाटक में बीजेपी को JD(S) के समर्थन की जरूरत होती है तब आंकड़ों को देखते हुए JD(S) उप-मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।
डॉ.संदीप शास्त्री के साथ सुनिए पूरी बातचीत
भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पद के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। अगर कांग्रेस लीड करती है तो ये गठबंधन सैद्धांतिक रूप से संभव हो सकता है और इसमें JD(S) के राष्ट्रीय मंच पर आने का हित भी है। लेकिन JD(S) को मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया के नाम पर असहमति हो सकती है और ऐसी स्थिति में कई कांग्रेस के नेता इसके लिए बैठे हैं।












Click it and Unblock the Notifications