Karnataka elections: पीएम बोले- कर्नाटक में सभी वोटर मुझे गाली देने के लिए कांग्रेस को सबक सिखाएंगे
पीएम मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पार्टी पर देश विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही पीएम ने कहा गाली देने वालों को कर्नाटक की जनता सबक सिखाएगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा का चुनाव प्रचार करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर है। बुधवार को पीएम मोदी ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पिछली कांग्रेस सरकार के नकली नामों पर किए गए घोटालों को उजागर किया। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने के संकल्प को लेकर जमकर आड़े हाथों लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा विपक्ष सिर्फ 'गाली पॉलिटिक्स' जानता है। वो हमें हरा नहीं सकते इसलिए वे हमें गाली देते हैं। कर्नाटक के लोग गाली की राजनीति को खारिज करते हैं और सभी मतदाता मुझे गाली देने के लिए कांग्रेस को सबक सिखाएंगे।

इसके साथ ही पीएम ने कहा कि कर्नाटक की जनता जब मतदान केंद्र पर बटन दबाएगी तब बजरंग बली की जय बोलेगी। इसके साथ ही बजरंग बली की जय के नारे लगाने वाले संगठन पर बैन लगाने का संकल्प लेने वाली कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाएगी।
कांग्रेस चुनाव के लिए भारत विरोधी ताकतों की मदद लेती है
इसके पहले कर्नाटक के मुदबिद्री में जनता को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस देशद्रोहियों के साथ जाती है और चुनाव के लिए भारत विरोधी ताकतों की मदद लेती है। वे 'देशद्रोहियों' के खिलाफ मामले वापस लेती हैं। वे आतंकवाद का समर्थन करने वालों को ढाल देती हैं।
'शाही परिवार' कर्नाटक को अपना 'नंबर वन एटीएम' बनाना चाहता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बगैल हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में 'शाही परिवार' कर्नाटक को अपना 'नंबर वन एटीएम' बनाना चाहता है। पीएम गांधी परिवार की ओर इशारा कर रहे थे। उन्होंने कहा इसके विपरीत भाजपा राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है, भाजपा राज्य को शीर्ष औद्योगिक, कृषि और मत्स्य पालन हब बनाना चाहती है। हम इस पर काम कर रहे हैं।
कांग्रेस 'शांति के दुश्मन, विकास के दुश्मन'
पीएम मोदी ने कांग्रेस को 'शांति के दुश्मन, विकास के दुश्मन' भी कहा। पीएम मोदी ने कहा सभी राज्य प्रगति चाहते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कांग्रेस को बाहर करना होगा और कहना होगा, 'बस भैया, बहुत हो गया'।
कर्नाटक एक तेजी से विकसित होने वाला राज्य है
पीएम ने कहा कि कर्नाटक एक तेजी से विकसित होने वाला राज्य है, आईटी क्षेत्र में आगे है और टेक्नााालॉजी और स्टार्ट-अप का एक केंद्र है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 1990 के दशक के बाद प्रभावशाली विकास प्रोफ़ाइल के बावजूद कर्नाटक में गरीबी दक्षिणी राज्यों में सबसे अधिक है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस सेना और सैनिकों का अपमान करती है और गाली देती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा राजस्थान में कांग्रेस ने एक बम विस्फोट में शामिल आरोपियों को बचाया। सभी आरोपियों को क्लीन चिट मिल गई। क्या आप कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में आने देंगे, क्या आप उन्हें अपने राज्य को नष्ट करने देंगे।












Click it and Unblock the Notifications