'बजरंग दल पर बैन, हनुमान जी का नाम लेने वालों पर बैन', मनोज मुंतशिर का ट्वीट देख भड़के लोग

Manoj Muntashir Bajrang Dal: कर्नाटक से शुरू हुए 'बजरंग दल' मुद्दे पर अब गीतकार और शायद मनोज मुंतशिर ने ट्वीट किया है, जिसको लेकर लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया।

Manoj Muntashir Bajrang Dal

कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र ने सत्ता में आने पर 'बजरंग दल' पर बैन लगाने के वादे पर घसामान मचा हुआ है। बीजेपी 'बजरंग दल' को 'बजरंग बली' से जोड़कर कांग्रेस पर हमलावर है। पीएम मोदी ने भगवान राम के बाद बजरंग बली को ताले में बंद करने का आरोप लगया। वहीं अब गीतकार और शायर मनोज मुंतशिर अपना ऐसा रिएक्शन दिया है, जिस पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

कांग्रेस के बजरंग दल पर बैन लगाने वाले चुनावी वादे पर गीतकार और शायर मनोज मुंतशिर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजरंग दल को बजरंग बली से जोड़कर ट्वीट किया, जिसके बाद ज्यादातर यूजर्स उनको ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

''बजरंग दल पर बैन लगाना....''

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- "त्रासदी देखिए, त्रेता में श्री राम को जन्मभूमि छोड़ के वनवास लेना पड़ा, कलियुग में बजरंगबली को उनकी जन्मभूमि से निर्वासित करने की तैयारी हो रही है। बजरंग दल पर बैन लगाना, अप्रत्यक्ष रूप से हनुमान जी का नाम लेने वालों पर बैन लगाना है।"

उन्होंने आगे कहा- "कर्नाटक के सम्मानित वोटरों को सिर्फ दो दिन बाद तय करना है, वो बजरंगबली के साथ हैं, या अधर्म के साथ! ईश्वर हम सबको सद्बुद्धि दे! जय श्री राम, जय हनुमान!"

बजरंग पुनिया के नाम पर भी घेरा

मनोज मुंतशिर के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनको ट्रोल करते हुए जमकर खरी-खरी सुनाई। एक यूजर ने पहलवानों के धरने का मुद्दा उठाते हुए लिखा कि 'बजरंग पुनिया पे आरोप लगाना अप्रत्यक्ष रूप से बजरंगबली हनुमान जी पर आरोप लगाना है।"

Recommended Video

    Wrestlers Protest: Bajrang Punia ने किया Bajrang Dal के सपोर्ट में पोस्ट, फिर किया डिलीट | वनइंडिया

    इसी ट्वीट पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने तंज कसते हुए जवाब में लिखा, "मेरे आराध्य बाबा बजरंगबली के नाम पर राजनीति करने वाले, वोट मांगने वाले, पाप के भागी हों, श्राप के भागी हों, नरक के भागी हों और बाबा की गदा जोर से पड़े उन सब पर। जो लोग बजरंग दल और बजरंगबली में अंतर ना कर सके उन्हें ईश्वर सम्मति दे। क्यों भाजपाई मुन्तशिर साहब।"

    लोगों ने जमकर किया ट्रोल

    एक यूजर ने इस ट्वीट के बाद उनकी फिल्म पर भड़ास निकालते हुए कहा कि "तेरी फिल्म आदिपुरुष पक्का फ्लॉप होगी, सस्ते राज कुंद्रा...क्योंकि बजरंग बली बजरंग दल नहीं है।" एक अन्य यूजर ने लिखा कि भक्त मनोजवा शुक्ल के तर्क के अनुसार बजरंग दल बजरंगबली के बराबर है और मोदी भगवान राम के बराबर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+