Karnataka Elections: खड़गे बोले- सबसे पहले आरक्षण कर्नाटक ने ही दिया था, आप लोगों को क्यों भड़का रहे हैं?

कर्नाट‍क विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा सरकार द्वारा खत्‍म किए गए मुस्लिम आरक्षण पर जानिए क्‍या कहा?

Mallikarjun Kharge

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्‍ता में आती है तो मुसलमानों को दिया जाने वाला आरक्षण उनकी सरकार बहाल कर देगी। वहीं बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन से चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर सवाल किया गया तो वो भड़क उठे।

मीडिया से रूबरू चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा आरक्षण सबसे पहले कर्नाटक ने दिया था। भाजपा का नाम लिए बिना उन्‍होंने कहा आप लोगों को क्यों भड़का रहे हैं? इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि लोग मुझसे पूछ रहे है कि भाजपा सरकार के फैसले को हम कैसे बदलेगे? तो हम लोगों को बताना चाहेंगे कि हम इसे कानूनी रूप से करेंगे।

बता दें कर्नाटक की बोम्‍मई सरकार ने राज्‍य में मुसलमानों को दिया जाने वाला 4 फीसदी ओबीसी आरक्षण समाप्‍त कर दिया है। इस चार फीसदी आरक्षण का बंंटवारा लिंगायत और वोक्‍णलिंगा समुदाय में देने का निर्णय लिया है। वहीं इसके बाद प्रदेश के मुसलमान ईडब्लूएस वाला आरक्षण लेने के हकदार होंगे। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जैन, ब्राह्मण समेत अन्‍य समुदाय के लोग आते हैं।

वहीं मल्लिकार्जुन के इस बयान के बाद पूर्व सीएम और कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्‍ता में आती है तो हमारी सरकार आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 फीसदी कर देगी। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार जनसंख्‍या के आधार पर आरक्षण देगी।

बता दें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए लोगों से समर्थन मांगते हुए मार्ग के किनारे भारी भीड़ का अभिवादन करते हुए यहां एक विशाल रोड शो किया। इस रोड शो में प्रियंका गांधी ने मोदी और बोम्‍मई सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+