Karnataka Elections: भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने के दावे पर JDS प्रमुख कुमारस्‍वामी ने दी ये प्रतिक्रिया

कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद कुमारस्‍वामी बोले ने कांग्रेस और भाजपा के बहुमत की सरकार बनाने

kunmarswami

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को वोटों की गिनती होगी। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस ने बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया है। वहीं कर्नाटक की तीसरी प्रमख पार्टी जेडीएस जिसने चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले चुप्‍पी साध रखी थी। उस पार्टी के प्रमुख और कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री एचडी कुमार स्‍वामी ने येदियुरप्‍पा के बहुमत की सरकार बनाने के दावे पर रिएक्‍शन देते हुए भाजपा के साथ कांग्रेस को भी घेरा है।

कर्नाटक पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्‍वामी ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा किस आधार पर कह रहे हैं कि उन्हें 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी? वे (भाजपा) सोचते हैं कि वे पैसे फेंककर वोट खरीद सकते हैं। कुमारस्‍वामी ने दावा किया कि कर्नाटक के लोग बीजेपी के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। कन्नडिगों ने दोनों राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस को राज्य से हटाने का फैसला किया है।

कुमारस्‍वामी ने कहा प्रमुख विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस ने क्या जिम्मेदारी दिखाई है? उन्हें (कांग्रेस को) जेडीएस में आने के लिए किसने कहा? हम भी कांग्रेस के साथ जाने को तैयार नहीं है।

वहीं येदियुरप्‍पा के भाजपा प्रमुख येदियुरप्‍पा के प्रदेश चुनाव में 150 सीटें जीतने के दावे पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि बीजेपी इस बार के चुनाव में 60 सीटों को भी पार नहीं कर पाएगी।

वहीं कुमारस्‍वामी की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पर एचडी कुमारस्वामी की टिप्पणी पर सिद्धारमैया ने कहा कि हमें किसी भी राजनीतिक दल से कोई खतरा नहीं है, हम अपने दम पर सत्ता में वापस आएंगे।

कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी पर हमने न तो उन्हें फोन किया और न ही साथ चलने को कहा। उन्‍होंने कहा कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को वोट देने का फैसला किया है और कर्नाटक में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

बता दें 2018 विधानसभा चुनाव के बाद जेडी-एस और कांग्रेस की सरकाकर गिरने बाद सरकार बनाई लेकिन कांग्रेस के विधायकों में फूंट के चलते जुलाई 2019 में कर्नाटक में भाजपा सत्ता में आई थी। जेडीएस और कांग्रेस की सरकार में कुमारस्‍वामी सीएम थे लेकिन कांग्रेस के विधायकों में फूंट पड़ने के कारण उनकी सरकार बीच कार्यकाल में ही गिर गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+