Karnataka Elections: कांग्रेस ज्वॉइन करते ही जगदीश शेटृटार ने बताया किस बड़े नेता के कारण नाराज हैं लिंगायत
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के टिकट ना देने से नाराज जगदीश शेटृटार ने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद भाजपा के बड़े नेता का नाम लेकर दावा किया है कि उनके रवैये से लिंगायत समुदाय नाराज ह्रै।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई को होगा। चुनाव से पहले भाजपा को एक बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। टिकट ना मिलने से नाराज कई मौजूदा विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वॉइन कर चुके हैं। उन्हीं दिग्गज नेताओं में कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का नाम सबसे बड़ा है। उन्होंने रविवार को टिकट ना मिलने से नाराज होकर भाजपा से पहले त्यागपत्र दिया, उसके बाद सोमवार को भाजपा ज्वॉइन कर ली।
कर्नाटक चुनाव से पहले शेट्टार का भाजपा छोड़ना भाजपा के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। इसकी वजह है कि नार्थ कर्नाटक खासकर हुबली-धारवाड़ सेंन्ट्रल में शेट्टार भाजपा के मजबूत पिलर थे और उन्हें लिंगायत समुदाय का सपोर्ट था। लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जगदीश शेट्टार के कांग्रेस ज्वॉइन करने से भाजपा को लिंगायत वोट बैंक को लेेर बड़ा झटका आगामी चुनावी में लग सकता हैं।
कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद जगदीश शेट्टार ने बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कर्नाटक के एक बड़े नेता का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उनके रवैये से लिंगायत समुदाय बहुत नाराज है।
भाजपा छोड़ कांग्रेस नेता बने जगदीश शेट्टार ने कहा कर्नाटक के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जो हो रहा है, उससे पता चलता है कि लिंगायत समुदाय के लोग परेशान हैं और उनके (बीएल संतोष) रवैये से हर कोई परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएल संतोष भारतीय जनता पार्टी की पूरी प्रणाली को प्रभावित कर रहे हैं।
हालांकि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि बीएल संतोष पर आरोप लगाने वाले जगदीश शेट्टार के बयान से मैं सहमत नहीं हूं. हमें अभी भी पूरा विश्वास है कि हम 150 से अधिक सीटें जीतेंगे
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष, जो अपने समर्थकों को तैयार करना चाहते थे ।इसलिए संतोष ने सुनिश्चित किया कि मुझे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के टिकट से वंचित कर दिया जाए।
18 अप्रैल को हुबली में अपने घर पहुंचने पर उन्होंने कहा संतोष ने मेरे बजाय अपने वफादार महेश तेंगिनाकाई को टिकट दिया। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मुझे बताया कि वे मेरे पक्ष में थे, लेकिन उन्होंने पर्याप्त प्रयास नहीं किया।
जगदीश शेट्टार ने कहा वर्ष 2004 में विजय संकेश्वर ने जब पार्टी से इस्तीफा दिया उसके बाद मुझे दिवंगत अरुण जेटली जो उस वक्त कर्नाटक संभाल रहे थे, उन्होंने मुझे धारवाड़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा , लेकिन, मैंने मना कर दिया। इसकी वजह थी कि मुझे राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
शेटट्टार ने कहा मैंने प्रह्लाद जोशी का नाम सुझाया। मैंने अपने लिए जितना प्रचार किया है, उससे कहीं ज्यादा मैंने जोशी के लिए प्रचार किया है। अब, मैं केवल मिस्टर जोशी से इसे याद करने के लिए कहता हूं।
#WATCH | What is happening in all Assembly constituencies of Karnataka, it shows that Lingayat community people are upset and because of his (BL Santosh) attitude everyone is upset. It is affecting the entire system of the party: Congress leader Jagadish Shettar pic.twitter.com/C7MuO3ENmA
— ANI (@ANI) April 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications