कर्नाटक चुनाव: सीटों के बंटवारे को लेकर मची अंदरूनी कलह, भाजपा, कांग्रेस ने उड़ाया एक-दूसरे का मजाक
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और भाजपा में मची अंदरूनी कहल को लेकर दोनों पार्टियांं एक दूसरे का मजाक बनाते हुए आमने-सामने आ चुकी हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और भाजपा जो अभी तक एक-दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप लगा रही थी। वहीं अब दोनों पार्टियां सीटों के बंटवारे और अपने-अपने दलों के शीर्ष नेताओं को सीटें आवंटित करने में पार्टियों के अंदर मची कलह को लेकर एक-दूसरे का मजाक उड़ाना शुरू कर चुकी हैं।
याद रहे कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 166 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई है। वहीं सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं की है। वहीं अब उम्मीदवारों की सूची को लेकर दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ चुके हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित भाजपा के वरिष्ठ मंत्री अपनी सीटों को बदलने के इच्छुक हैं वो अपनी पुरानी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।
भाजपा के नेता अपनी सीटें छोड़कर भाग रहे हैं
सुरजेवाला ने कहा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपनी सीट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उनके मंत्री भी अपनी सीट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते। सब अपनी-अपनी सीट छोड़ कर भाग रहे हैं। भाजपा में भगदड़ मच गई है। भाजपा का मतलब अब भगदड़ पार्टी हो गया है कोई भी चुनाव नहीं लड़ना चाहता है, इसलिए वे फिल्मी सितारों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा भगवा पार्टी अब भगदड़ पार्टी हो गई है।
सुरजेवाला के बयान पर भाजपा सांसद ने किया पटलवार
वहीं सुरजेवाला पर पलटवार करते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने ट्विटर पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए सीटों को लेकर भ्रम की स्थिति और राहुल गांधी को लेकर भी तंंज कसा है। अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता सुरजेवाला को जवाब देते हुए लहर सिंह सिरोया ने दावा किया कि सिद्धारमैया बादामी सीट से अपनी जान बचाकर भाग रहे थे, जिसे उन्होंने 2018 में जीता था और चामुंडेश्वरी सीट जिसे वह उसी चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) से हार गए थे। उन्होंने इसके साथ ही राहुल गांधी और सुरजेवाला को भी आड़े हाथ लिया है।
लहर सिंह सिरोय ने लिखा
क्या आप बता सकते हैं कि सिद्धारमैया बदामी, चामुंडेश्वरी और कोलार सीट से क्यों भागे हैं? वह तो आपके 'जन नेता' हैं। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड क्यों भागे? सुरजेवाला से सवाल करते हुए लहर सिंह ने आगे लिखा क्या आप उस निर्वाचन क्षेत्र का नाम बता सकते हैं जिसे आप हरियाणा में हारे हैं?












Click it and Unblock the Notifications