छह बार भाजपा से विधायक रहे पूर्व सीएम शेट्टार ने बताया क्‍यों कांग्रेस में हुए शामिल, BJP को सुनाई खरी-खरी

छह बार भाजपा से विधायक रहे पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस में शामिल होने की वजह का खुलासा किया है।

Jagadish Shettar

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित होगा। कर्नाटक चुनाव में राज्‍य की सत्‍तारुढ़ पार्टी भापजा ने इस बार जमकर प्रयोग किए हैं। नए भाजपाईयों को मौका देने के चक्‍कर में बड़ी संख्‍या में मौजूदा विधायकों के भापजा ने टिकट काट दिए जिसके कारण भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा छोड़कर प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ज्‍वॉइन कर ली है और चुनाव मैदान में भाजपा उम्‍मीदवार को पटकनी देने की तैयारी में जुटे हैं।

छह बार भाजपा के विधायक का अब भाजपा के उम्‍मीदवार से होगा मुकाबला

भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वालों में सबसे बड़ा नाम पूर्व सीएम और भाजपा के छह बार विधायक रह चुके जगदीश शेट्टार का है। जो हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से भाजपा उम्‍मीदवार से मुकाबला करेंगे।

शे्टार ने पहली बार बताया कि क्‍यों कांग्रेस ज्‍वॉइन की

शेटृटार ने अभी तक ये बताया कि उन्‍होंने भाजपा इसलिए छोड़ी कि उन्‍हें टिकट नहीं दिया गया और वहां उनका सम्‍मान नहीं किया गया, लेकिन कांग्रेस क्‍यों शेट्टार ने ज्‍वॉइन की ये अभी तक नहीं बताया था लेकिन अब इस मुद्दे पर भी उन्‍होंने अपना बयान जारी किया है।

शेट्टार की बदौलत हुबली-धारवाड़ बना था भाजपा का गढ़

शेट्टार के बयान का बयान जानने से पहले ये जान लीजिए कि शेट्टार लिंगायत समाज के नेता हैं । वो ऐसे भाजपा के नेता थे जो ऐसे जनप्रिय हुए कि 1994 से हुबली-धारवाड़ को भाजपा का गढ़ बना दिया जो अभी तक भाजपा के गढ़ के रूप में जाना जाता है।

स्वाभिमान 'क्षतिग्रस्त' था

जगदीश शेट्टार ने शुक्रवार को बताया कि क्यों उन्होंने भाजपा से जहाज छोड़ दिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए, उन्‍होंने कहा उनका स्वाभिमान "क्षतिग्रस्त" था। उन्‍होंने कहा भाजपा ने जो मेरे साथ व्‍यवहार किया किया है वो स्‍वीकार नहीं किया जा सकता है।

अचानक मुझे बताया गया कि मुझे टिकट नहीं दिया जा रहा

जगदीश शेट्टार ने कहा अगर वो मुझे 15 दिन पहले कहते कि टिकट नहीं दे रहे तो मैं चुनाव लड़ने को लेकर सोच भी सकता था लेकिन उन्‍होंने अचानक टिकट के बंटवारा शुरू होने के बाद बताया कि मुझे टिकट नहीं दिया जा रहा है।

मैं कोई छोटा बच्‍चा हूं जिसे ऐसे आदेश जा रहा?

उन्‍होंने कहा मैं कोई छोटा बच्‍चा हूं जिसे ऐसे आदेश जा रहा? मुझे इस तरह के व्‍यवहार पर बहुत आपत्ति हुई।दुखी मन से शेट्टार ने कहा लगभग चार दशक तक मैंने पार्टी के लिए काम किया, उन्‍हें मजबूत करने का काम किया। उन्‍होंने कहा मुझे अन्‍य मौके दिए जाएंगे तो मैं पूछता हूं कि मुझे पहले क्‍यों नहीं बताया कि वो मुझे राज्यसभा की सीट दे रहे थे।

किस आधार पर मुझे टिकट ना देने का फरमान सुनाया गया

जगदीश शेट्टार ने आरोप लगाया कि अब भाजपा ये कहकर झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। मुझे मंत्री बनाने की बात हुई थी लेकिन तो इसके बारे में मुझे कुछ क्‍यों नहीं बताया गया।मैं केवल 67 साल का हूं भाजपा के सर्वे में भी लोगों ने मुझे पसंद किया था । मेरे ऊपर कोई भ्रष्‍टाचार का आरोप भी नहीं है तो उन्‍होंने मुझे क्‍यों टिकट नहीं दिया।

कांग्रेस ज्‍वॉइन करने के बाद हर क्षेत्र में स्‍वागत हुआ

शेट्टार ने कहा जनता ने मुझ पर विश्वास किया, और मैंने हुबली के लोगों के साथ वही रिश्ता बनाए रखा। मेरा स्वाभिमान क्षतिग्रस्त हो गया और यह एक चुनौती थी। जब मैं कांग्रेस में शामिल हुआ तो मैं कल अपने निर्वाचन क्षेत्र में कई क्षेत्रों में गया जहां मेरा पहले से भी अधिक स्‍वागत हुआ।

'निहित स्वार्थ वाले कुछ लोग' पार्टी को नियंत्रित कर रहे हैं

भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस के टिकट पर हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे शेट्टार ने पहले कहा था शेट्टार ने इससे पहले बीजेपी पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि कर्नाटक में 'निहित स्वार्थ वाले कुछ लोग' पार्टी को नियंत्रित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+