कर्नाटक चुनाव ओपीनियन पोल: भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, जेडीएस बनेगा किंगमेकर
बेंगलुरू। दिग्विजय न्यूज के ओपीनियन पोल के मुताबिक आने कर्नाटक विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होगा और त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनेंगे। ऐसे में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में रहेगा। सर्वे के मुताबिक किली पार्टी को चुनाव में बहुमत नहीं मिलेगा। ओपीनियन पोल कहता है कि भाजपा को 90-94 और कांग्रेस को 85 से 89 सीटें मिलेंगी। सर्वे के मुताबिक, जेडीएस और बसपा गठबंधन को 39-41 सीटें मिलेंगी और वो किंगमेकर की भूमिका में होंगे।

कर्नाटक में इस समय कांग्रेस की सरकार है और सिद्धारमैया प्रदेश के सीएम हैं। 224 विधानसभा सीटों पर बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत है। 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 122 सीटों पर जीत हासिल करते हुए बहुमत हासिल किया था। कांग्रेस ने जहां एक बार फिर से सिद्धारमैया को सीएम के चेहरे के तौर पर पेश किया है तो वहीं भाजपा बीएस येदुरप्पा को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ रही है।
प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में माना जा रहा है लेकिन जनता दल (सेक्युलर) और बसपा गठबंधन प्रदेश में बड़ी ताकत बन सकते हैं और ये गठबंधन मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है।












Click it and Unblock the Notifications