Priyanka Gandhi Chitradurg पहुंचीं, बीजेपी से तीखा सवाल- 40 फीसद सरकार किसकी? कांग्रेस के लिए वोट की अपील

Karnataka Elections में 10 मई को मतदान से पहले प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के मतदाताओं से अपील की है कि अपने बच्चों के फ्यूचर का ध्यान रखते हुए मतदान करें। उन्होंने चित्रदुर्ग में चुनावी रैली की।

Priyanka Gandhi Chitradurg

Karnataka Elections 2023 में कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। स्टार प्रचारक कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी चित्रदुर्ग पहुंचीं। यहां इन्होंने में बीजेपी पर जमकर हमले बोले।

कर्नाटक में 40 फीसद सरकार किसकी?

चित्रदुर्ग में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई तीखे सवाल किए। उन्होंने पूछा, 40 फीसद सरकार किसकी सरकार है? सारे घोटाले किसने किए? पीएसआई घोटाला किसने किया? ठेकेदारों को किसने परेशान किया?

बच्चों, भविष्य और कर्नाटक की शान के लिए वोट करें

प्रियंका ने भर्तियों में रिश्वत और सरकारी विभागों के कथित करप्शन पर पूछा, पदों के लिए कमीशन की मांग कौन करता है? यहां से किसे उखाड़ना है? उन्होंने जनता से आह्वान किया कि इस चुनाव में अपने भविष्य, अपने बच्चों, अपने राज्य, अपनी शान के लिए वोट दें।

10 मई को वोटिंग, 13 को नतीजों का ऐलान

गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए 10 मई को वोटिंग होगी। नतीजे 13 मई को आएंगे। सभी दलों के इलेक्शन कैंपेन जोरों पर हैं। इसी कड़ी में चित्रदुर्ग में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रोड शो भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+