कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार का दावा-भाजपा के अन्नामलाई के हेलिकॉप्टर में नकदी से भरा बैग लाया गया
कर्नाटक चुनाव: कौप निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सोराके का दावा-भाजपा के अन्नामलाई के हेलिकॉप्टर में नकदी से भरा बैग कर्नाटक भेजा गया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कर्नाटक में पड़ इस प्रचंड गर्मी में नेता चुनाव प्रचार में जमकर पसीना बहा रहे हैं। वहीं भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस पूरा दम खम लगा रही है। सोमवार को कांग्रेस के नेता ने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय कुमार सोराके ने सोमवार ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में हेलीकॉप्टर में भारी मात्रा में नकदी से भरा एक बैग लाया गया है। विनय कुमार सोराके ने कहा किय ये रुपयों से भरा बैग तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और राज्य भाजपा चुनाव प्रभारी अन्नामलाई के हेलीकॉप्टर में पहुंचाया गया जो उडुपी पहुंचे हैं।
कौप निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सोराके ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे दी है। ये बात सोराके चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का नामांकन पर्चा दाखिल करने से पहले उडुपी कांग्रेस भवन में पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद बोल रहे थे।
बता दें कर्नाटक में विधाानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई को होगा और चुनाव परिणाम 13 मई को जारी किए जाएंगे। 2018 की ही तरफ इस बार के चुनाव में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है। कांग्रेस भाजपा को सत्ता हथियाने के चक्कर में लगातार बोम्मई सरकाार को 40 प्रतिशत कमीशन का अरोप लगाकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर रही है।












Click it and Unblock the Notifications