Karnataka elections: बोम्मई बोले- DK को अपनी 141 सीटों से खुश होने दें, BJP आराम से सरकार बनाने जा रही
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम 13 मई यानी कल शनिवार को वोटों की गिनती होने के बाद घोषित हो जांएंगे। वहीं चुनाव परिणाम आने से पहले सीएम बसवराज बोम्मई ने फिर दावा किया है कि प्रदेश में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने में अब महज एक दिन का समय बाकी बचा है। राज्य भर में 10 मई को हुए मतदान के बाद 13 मई को वोटों की गिनती होगी, उसके बाद शनिवार शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
वोटिंग के बाद अधिकांश एग्जिट पोल में कर्नाटक में त्रिशंकु सरकार बनने के आसार जताए गए हैं, वहीं कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। इन एग्जिट पोल के परिणाम के बाद कांग्रेस का मनोबल दोगुना हो गया वहीं भाजपा के लिए ये एग्जिट पोल परिणाम निराशाजनक है।
हालांकि भाजपा को इस चुनाव में अपनी जीत पर हासिल करने का पूरा भरोसा है। चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्ममंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा
'हमारी पार्टी कर्नाटक में आराम से सरकार बनाने जा रही है। यहां त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं है, हम आराम से सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके साथ ही सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा उन्हें (डीके शिवकुमार) कल तक अपनी 141 सीटों से खुश होने दें। हमारी पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए विधायक दल की बैठक करेगी।'
सीएम बोम्मई से जब पूछा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार 141 सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं? इसका जवाब देते हुए बसवराज बोम्मई ने कहा उनहें 141 सीटों में खुश होने दें हमारी पार्टी सरकार बनाएंंगी और और शनिवार शाम हमारी पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए विधायक दल की बैठक करेेगी ।
एग्जिट पोल में कर्नाटक में इस बार भाजपा की सरकार बनती नहीं दिख रही इसके बावजूद अभी भी भाजपा किस आधार पर जीत का दावा कर रही है? इस प्रश्न के जवाब में सीएम बोम्मई ने कहा पिछली बार के एग्जिट पोल इस बात का गवाह है कि वो कर्नाटक में झूठे साबित हुए थे, ऐसा ही इस बार भी होगा। बोम्मई ने दावे से कहा कि हमारी ही सरकार बनेगी।
भाजपा की सरकार बनती है तो सीएम कैंडीडेट कौन होगा?
इस प्रश्न के जवाब में बोम्मई ने कहा कि परिणाम आने के बाद हमारा विधायक मंडल इसका निर्णय करेगा।
बता दें कर्नाटक राज्य की 224 विधानसभासीटों के लिए चुनाव हुआ है और बहुमत की सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 113 है। यानी वो ही पार्टी बहुमत की सरकार बना पाएगी जो इतनी सीटों पर जीत हासिल कर पाएगी। अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिित में कर्नाटक में एक बार फिर त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है। इस बार भी कर्नाटक में भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच मुकाबला है।
#WATCH | There is no chance of a hung Assembly, we are going to form the govt comfortably. Let him (DK Shivakumar) be happy with his 141 seats till tomorrow. We will have a legislature party meeting to decide the CM's face: Karnataka CM Basavaraj Bommai pic.twitter.com/12I92tWy2Q
— ANI (@ANI) May 12, 2023












Click it and Unblock the Notifications