Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka Elections: भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया SDPI से मिलीभगत का आरोप, शेयर किया ये VIDEO

बीजेपी ने कांग्रेस पर PFI की राजनीतिक शाखा SDPI से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया

SDPI

कर्नाटक विधान चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किया जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस पर जमकर पलटवार कर रही है। बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के भाजपा के संकल्‍प पर कांग्रेस को जबरदस्‍त घेरने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो के साथ भाजपा ने कांग्रेस पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। SDPI वो ही संगठन है प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की राजनीतिक शाखा माना जाता है।

कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन का एक वीडियो साझा किया

भाजपा की कर्नाटक राज्य इकाई ने केरल से कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन का एक वीडियो साझा किया और दावा किया कि कांग्रेस और एसडीपीआई दोनों की मिलीभगत थी। भाजपा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस की SDPI के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया है।

वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखी ये बात

भाजपा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन ने लिखा 'केरल के @INCIndia सांसद उन्नीथन की कर्नाटक में विभाजनकारी रणनीति एक समुदाय के वोट के लिए उनकी हताशा को उजागर करती है। एसडीपीआई से वोटों का बंटवारा नहीं करने का आग्रह करना बजरंग दल को निशाना बनाने की उनकी असली मंशा को दर्शाता है। यह सांप्रदायिक कांग्रेस के खतरनाक और विभाजनकारी एजेंडे का एक और उदाहरण है'।

कासरगोड कांग्रेस सांसद वीडियो में बोल रहे हैं ये बड़ी बात

भाजपा ने जो वीडियो शेयर किया उसमें कासरगोड कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन मंगलुरु में एसडीपीआई कार्यकर्ताओं से बता करते हुए कह रहे हैं कि 'हम सभी आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं और मुसलमानों को मुसलमानों के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहिए और उन्हें जीतने देना चाहिए'।

भाजपा ने किया सवाल क्‍या अब कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई होगी?

भाजपा युवा मोर्चा (युवा विंग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या, ने ट्वीट किया और लिखा 'क्‍या@ECISVEEP कार्रवाई करेगा' वहीं क रल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने ट्वीट करते हुए लिखा 'कासरगोड सांसद राजमोहन उन्नीथन के शब्द कांग्रेस पार्टी की चुनावी रणनीति को स्पष्ट रूप से इंगित करते हैं। वे इस्लामवादियों को लुभाने के लिए कुछ भी करेंगे। उन्नीथन बेशर्मी से एसडीपीआई को कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने के लिए कह रहे हैं क्योंकि बीजेपी उस मामले में जीत सकती है'।

जानिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में क्‍या संकल्‍प लिया है

बता दें ये वीडियो कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी किए जाने के बाद आया है जिसमें कांग्रेस ने बजरंग दल जैसे संगठन पर प्रतिबंधन लगाने का संकल्‍प लिया है। याद रहे कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा।हम मानते हैं कि कानून और संविधान पवित्र है और बजरंग दल, पीएफआई जैसे व्यक्तियों और संगठनों द्वारा इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है, चाहे बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदायों के बीच दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा दे रहा हो। हम ऐसे किसी भी संगठन पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+