Karnataka Elections 2023: क्या BJP को जीत दिला पाएंगी PM मोदी की और ये 21 रैलियां? जानें सियासी गणित
राज्य विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही ताकतवर पार्टियों में वोटों की होड़ मच गई है वहीं भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री रैलियों पर रैलियां कर्नाटक में कर रहे हैं।

विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही ताकतवर पार्टियों में वोटों की होड़ मच गई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख 29 मार्च को घोषित हुई लेकिन इससे पहले से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी राज्य कर्नाटक में दौरा जारी है। पीएम मोदी ने अभी तक जिन क्षेत्रों का दौरा किया वहां की जनता ने उनका भव्य स्वागत किया।

पीएम मोदी के दौरों से भाजपा की राज्य में जीत की उम्मीद बढ़ गई है। इसे चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर कर्नाटक भाजपा नेता पीएम मोदी कर्नाटक में दौरे बढ़ा रहे हैं। बसूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को मतदान से पहले छह से आठ गई के बीच में मैसूर में रहेंगे और चुनाव से पहले कर्नाटक पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में 21 रैलियों को संबोधित करेंगे।
याद रहे इस चुनावी साल की शुरूआत होते ही भाजपा ने ऐलान किया था कर्नाटक के चुनाव में भाजपा का फोकस उन सीटों पर भी रहेगा जहां पर 2018 के चुनाव में जीत हासिल नहीं हुई थी। तभी ये भी कहा गया था कि कर्नाटक में भाजपा की जीत के लिए पीएम मोदी चुनाव के दौरान उन सभी जगहों पर कुल 125 रैलियां करेंगे।
दरअसल, किसी भी कीमत पर भाजपा कर्नाटक की सत्ता को गंवाना नहीं चाहती है। इसकी वजह है कि भाजपा के पास दक्षिण का अकेला राज्य है। इसके साथ ही भाजपा के लिए कर्नाटक दक्षिण में एंट्री करने का प्रवेश द्वार है।
कर्नाटक चुनााव के ठीक एक साल बाद 2024 लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं, इससे पहले भाजपा कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहत हैं। इसलिए इस चुनाव में भी भाजपा पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़कर जीत हासिल करना चाहती है।
मांड्या में मोदी का जोरदार स्वागत
बता दें पिछले महीने मांड्या जिले में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का मांड्या के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी को देखने के लिए जनता का हुजूम उमड़ पड़ा था। 50 से ज्यादा कला मंडलियों ने डांस के जरिए मोदी का स्वागत किया। इस अवसर पर महिलाओं के कोलाट, डोलू और कंसाले नृत्य से प्रधानमंत्री मोदी बेहद खुश नजर आए थे।
मैसूर में मोदी का भव्य स्वागत
इसके अलावा मैसूर में भी मोदी का फूल बरसाकर लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई और मोदी की कार पर फूल बरसाए गए और मोदी-मोदी के नारे लगाए गए। मोदी ने खुशी-खुशी लहराया और अपनी कार पर गिरे पीले फूलों की पंखुड़ियां लोगों पर फेंकीं, जिससे लोग खुश हो गए।
बटर नगरी दावणगेरे में पीएम का भव्य स्वागत
दावणगेरे जो कि कर्नाटक की बटर नगरी कही जाती है वहां पर जब पीएम मोदी पहुंचे तो वहां भारी भीड़ ने स्वागत किया था। पीएम मोदी दावणगेरे में बीजेपी के विजय संकल्प समारोह के मंच पर रोड शो के जरिए भीड़ से पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुले वाहन से मंच पर पहुंचे और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया तो लोगों ने जमकर मोदी-मोदी के नारे लगाए थे।
शिमोगा एयरपोर्ट का तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी में 449 करोड़ की लागत से बने शिमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। शिमोगा पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को हरी शाल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया था।
विद्याकाशी धारवाड़ में मोदी
तीन दशक बाद विद्याकाशी नगरी धारवाड़ में कोई प्रधानमंत्री पहुंचे थे। धारवाड़ शहर को इस अवसरपर दुल्हन की तरह सजाया गया था। धारवाड़ शहर भाजपा के झंडों और बैनरों से पट गया था। 1994 से तत्कालीन पीवी नरसिम्हा राव ने धारवाड़ का दौरा किया। उसके बाद कोई भी प्रधानमंत्री धारवाड़ नहीं आया. इस प्रकार स्थानीय नेताओं ने बैनरों से प्रधानमंत्री का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications