कर्नाटक चुनाव 2023 से पहले जेडीएस को एक और झटका, वरिष्ठ विधायक एटी रामास्वामी ने ज्वाइन की भाजपा
कर्नाटक में गुब्बी निर्वाचन सीट के जेडीएस विधायक के बाद जेडीएस के एक और वरिष्ठ विधायक ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बजते ही राज्य भर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। अपनी पसंदीदा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नेता टिकट पाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। वहीं नाराज और असंतुष्ट नेताओं को अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी ज्वाइन करने का दौर भी लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को कर्नाटक के अर्कलगुड से जद (एस) के वरिष्ठ विधायक एटी रामास्वामी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी शमिल कर ली है।
उन्होंने हाल ही में जेडीएस के विधायक पद से इस्तीफा दिया था और आजभारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली है।
याद रहे 29 मार्च को चुनाव आयोग ने 10 मई चुनाव की तारीफ का ऐलान किया था इसके 24 घंटे बाद ही गुब्बी निर्वाचन क्षेत्र से चार बार जेडीएस विधायक रहे श्रीनिवास ने कुमारस्वामी की पार्टी को अलविदा करते हए कांग्रेस का दामन थाम लिया था। श्रीनिवास चार बार से गुब्बी सीट से विधायक थे और उनके साथ बड़ी संख्या ने जेडीएस छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।
हालांकि जेडीएस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले एटी रामास्वामी अभी अकेले नेता हैं जो भाजपा ज्वाइन किए हैं। इससे पहले जेडीएस छोड़कर भाजपा ज्वाइन किए हैं। इससे पहले जेडीएस छोड़कर विधायकों ने कांग्रेस ज्वाइन की है।
शुक्रवार को शुक्रवार को भाजपा को झटका देते हुए Kudligi विधायक एनवाई गोपालकृष्ण ने अपनी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके लिए भी माना जा रहा है कि वो जल्द कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। गोपालकृष्ण ने 2028 में भाजपा ज्वाइन की थी इससे पहले वो कांग्रेस में ही थे।
गौरतलब है कि मार्च 2023 की शुरूआत में भाजपा के दो एमएलसी - पुत्तन्ना और बाबूराव चिंचनसुर - कांग्रेस में शामिल होने के लिए विधान परिषद की सदस्यता छोड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications