कर्नाटक चुनाव से पहले पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने दिखाए बगावती तेवर, बीजेपी के हुए खिलाफ
Jagdish Shettar भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले नाराज हो गए हैं। उन्होंने खुलकर भाजपा के प्रति अपनी नाराजगी जताई है।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में अब महज एक महीने का समय बचा है। राज्य की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी अभी तक एक भी अपनी उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी कर पाई है। वहीं ईश्रप्पा के चुनाव ना लड़ने के ऐलान के चंद घंटे बाद भाजपा को एक और वरिष्ठ नेता के बड़े विद्रोह का सामना भाजपा को करना पड़ रहा है।
भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें दूसरों के लिए रास्ता बनाने के लिए चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिए जाने का संकेत दिया गया इसलिए वह नाराज हैं।
मेरे माइनस पॉइंट क्या हैं?
भाजपा के रवैये से परेशान शेट्टार ने कहा कि पिछले छह चुनावों में मैं 21,000 से अधिक मतों के अंतर से मै निर्वाचित हुआ। मेरे माइनस पॉइंट क्या हैं?
मैंने कहा मुझे इस बार चुनाव लड़ने दिया जाए
पूर्व सीएम शेट्टार ने अपने राजनीतिक जीवन में कोई धब्बा नहीं होने का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा है कि इस बार भी उन्हें चुनाव लड़ने दिया जाए।
2018 विधानसभा चुनाव में हासिल की थी बड़ी जीत
बता दें कर्नाटक के हुबली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक शेट्टार अब तक छह बार चुनाव जीत चुके हैं। शेट्टार ने 2018 में पिछले विधानसभा चुनाव में अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी महेश नलवाड़ को 21,000 वोटों से हराया था।
भाजपा अभी तक जारी नहीं कर पाई है उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट
बीजेपी ने अभी कर्नाटक में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी की चुनाव समिति ने नामों को अंतिम रूप देने के लिए बीते सप्ताह दिल्ली में बैठक भी कर चुकी है।
10 मई को होगा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
बता दें कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 13 मई को वोंटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित होंगे। इस बार चुनाव में असली मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच में होना माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications