Karnataka Elections: कर्नाटक में भाजपा को एक और झटका, सीवी चंद्रशेखर ने भाजपा छोड़ ज्वॉइन की JDS
Karnataka Elections 2023:कर्नाटक में भाजपा को एक और झटका लगा है। टिकट ना मिलने पर भाजपा नेता सीवी चंद्रशेखर ने भाजपा छोड़ कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस ज्वॉइन कर ली है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी को मंगलवार को एक और बड़ा झटका लगा है। टिकट ना मिलने से नाराज होकर अब तक कई बड़े नेता बगावत कर दूसरी पार्टी का हाथ थाम चुके हैं। भाजपा छोड़ दूसरी पार्टी ज्वॉइन करने वालों में अब सीवी चंद्रशेखर का नाम भी जुड़ चुका है।
सीवी चंद्रशेखर ने भाजपा छोड़कर मंगववार को कर्नाटक की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस ज्वॉइन कर ली है। चंद्रशेखर कर्नाटक की कोप्पल विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन चंद्रशेखर को टिकट देने के बजाय भाजपा ने सांसद संगन्ना कराडी की बहू मंजुला अमरेश कराड़ी को इस सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा है।
सीवी चंद्रशेखर 2018 से निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब जब इस बार भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला कर लिया।
बता दें 2018 के कर्नाटक विधान सभा चुनावों में पार्टी ने कोप्पल उम्मीदवार के रूप में उनके नाम की घोषणा की थी, लेकिन अंतिम समय में कराडी के बेटे अमरेश कराडी को 'बी' फॉर्म दिया गया था।
चंद्रशेखर को उम्मीद थी कि उन्हें इस बार टिकट मिल जाएगा लेकिन उनकी उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब भाजपा ने अपनी तीसरी सूची जारी जिसमें उनकी मांग को अनदेखा करते हुए मंजुला के नाम की घोषणा की।
भाजपा से टिकट ना देने से नाराज चंद्रशेखर ने कहा 'पार्टी के आलाकमान ने मुझसे टिकट देने का वादा किया था। पार्टी ने एक बार फिर मुझे धोखा दिया है। पार्टी की कथनी और करनी में कोई संबंध नहीं है। इससे परेशान होकर मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा और निर्दलीय या जेडीएस से चुनाव लड़ूंगा।
बता दें भाजपा छोड़ने वालों में चंद्रशेख अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने भाजपा से बगावत की है। इससे पहले पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है और कांग्रेस के टिकट पर अब हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से चुनाव लड़ेगे।
जगदीश शे्ट्टार से पहले भाजपा के और दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने टिकट ना मिलने पर भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है।
वहीं बीजेपी कलाबुरगी जिला युवा मोर्चा के महासचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौहान ने टिकट ना मिलने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications