Karnataka election: जगदीश शेट्टार के भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्‍वॉइन करने पर क्‍या बोले- सीएम बोम्‍मई

कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्‍मई ने कहा जगदीश शेट्टार गलत कह रहे कि भाजपा ने उन्‍हें सम्‍मान नहीं दिया, भाजपा ने उन्‍हें सम्मान के साथ पिछले तीन दशकों में बहुत राजनीतिक विकास भी दिया।

karnatkacm

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और कर्नाटक पूर्व मुख्‍यमंत्री जगदीश शेटृार ने टिकट ना मिलने से नाराज होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। शेटृटार भाजपा के वो दिग्गज नेता है जो हुबली-धारवाड़ सेन्‍ट्रल निर्वाचन क्षेत्र से अब तक छह बार विधायक रह चुके हैं।

उन्‍होंने भाजपा में उनका सम्‍मान ना होने का आरोप लगाते हुए दुखी मन के साथ विपक्षी पार्टी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। शेट्टार के कांग्रेस ज्‍वॉइन करने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है, माना जा रहा है भाजपा को इसका बड़ा खामियाजा चुनाव परिणाम में झेलना पड़ सकता है!

वहीं छह बार के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार ने हुबली-धारवाड़ (मध्य) से चुनाव लड़ने के लिए टिकट से वंचित होने के बाद भाजपा से नाता तोड़ लिया और कांग्रेस ज्‍वॉइन करने कर ली। इस पर कर्नाटक मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा
जगदीश शेट्टार के बाहर निकलने से बीजेपी की संभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

बोम्मई ने कहा कि भाजपा से जगदीश शेट्टार के बाहर निकलने से आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की संभावनाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा और कांग्रेस में शामिल होने के उनके फैसले से वह हैरान हैं।

बोम्मई ने शेट्टार के इस आरोप को खारिज कर दिया कि उन्हें भाजपा में सम्मान नहीं दिया गया और उन्हें हटाने के कदम के पीछे साजिश थी। सीएम ने दावा किया कि जगदीश शेट्टार का बहुत सम्मान किया जाता था और पार्टी ने उन्हें पद दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा पिछले 25 वर्षों में उनके राजनीतिक विकास में भाजपा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री बोम्‍मई ने कहा कि उनके जाने से क्षेत्र में नए नेतृत्व के उदय का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बोम्‍मई ने पूर्ण विश्वास के साथ कहा पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। बोम्मई ने कांग्रेस पर यूज एंड थ्रो की संस्कृति का आरोप लगाया।

बोम्‍मई ने कहा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को चुनाव तक सम्मानित करेगी, इसके बाद, कुछ महीनों के भीतर उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा।

कर्नाटक सीएम ने कहा इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों वीरेंद्र पाटिल, डी देवराज उर्स और एस बंगारप्पा के उदाहरणों का हवाला दिया। मुख्यमंत्री ने कहा यह जानने के बावजूद, मुझे नहीं पता कि शेट्टार कांग्रेस में क्यों शामिल हुए। मैं हैरान हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+