VIDEO: राजदीप सरदेसाई ने कर्नाटक चुनाव नतीजों के बीच क्यों किया लुंगी डांस?
Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 नतीजे जल्द ही जारी होने वाले हैं। सभी की निगाहें नतीजों पर लगी है। इस बीच रुझानों को नतीजों में तब्दील होने के बीच राजदीप सरदेसाई ने लुंगी डांस किया।

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 नतीजे जल्द ही जारी होने वाले हैं। राज्य में किसकी सरकार बनेगी, कुछ ही देर में ऐलान हो जाएगा। सभी की निगाहें नतीजों पर लगी है। इस बीच रुझानों और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के आंकड़ों ने कांग्रेस को इस बाद कर्नाटक का किंग बना दिया है।
कांग्रेस को 42.93 फीसदी वोट, बीजेपी को 36.17 फीसदी वोट और जेडीएस को 12.97 फीसदी वोट शेयर मिला है। आयोग के मुताबिक, कांग्रेस 136, बीजेपी 64 और जेडीएस 20 वोटों से आगे है।
वहीं, रुझानों के नतीजों में तब्दील होने के बीच इंडिया टुडे के सर्वे के आंकड़े जैसे ही नतीजों के करीब आए वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने प्रदीप गुप्ता के साथ लुंगी डांस किया।
उधर, एडीना के ओपिनियन सर्वे की मानें तो कांग्रेस को 136, बीजेपी 61 और जेडीएस 26 वोटों से आगे है। इसी तरह जन की बात के सर्वे पर नजर डालें तो बीजेपी 112, कांग्रेस 92, जेडीएस 31 वोटों से आगे हैं।
आइए ग्राफ में समझें ओपिनियन पोल Vs एग्जिट पोल Vs चुनाव परिणाम..
2614 उम्मीदवारों की किस्मत का खेल
आपको बता दें कि 224 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुए थे। जिसके नतीजे की घोषणा आज की जा रही है। कर्नाटक के इतिहास में एक नया अध्याय अब जुडने को है।
कर्नाटक में पहली बार 94,000 से अधिक सीनियर सिटिजन्स और दिव्यांगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। 2614 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications