Karnataka Election Results: हिजाब बैन के खिलाफ उठाई थी आवाज, जानें कौन हैं कनीज फातिमा जिन्होंने जीता चुनाव
Karnataka Election Results 2023: हिजाब बैन के खिलाफ आवाज उठाने वाली और कांग्रेस की इकलौती महिला उम्मीदवार कनीज फातिमा ने गुलबर्गा उत्तर से चुनाव जीता है।

कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर लगे बैन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रमुख भूमिका निभाने वाली कांग्रेस नेता कनीज फातिमा (Kaneez Fatima) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में गुलबर्गा उत्तर सीट से जीत हासिल की है। फातिमा में भाजपा उम्मीदवार चंद्रकांत बी पाटिल को हराया है।
फरवरी 2022 में कर्नाटक सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के बाद मोर्चा खोलते हुए कनीज फातिमा ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। हिजाब बैन के खिलाफ आवाज उठाने वाले चुनिंदा लोगों में उनका नाम था। इसके अलावा वो इस चुनाव में कांग्रेस की एकमात्र मुस्लिम महिला उम्मीदवार थीं।
1200 वोटों से हराया
बीजेपी उम्मीदवार चंद्रकांत बी पाटिल को करीब 1200 मतों से हार का मुंह देखना पड़ा। बता दें कि गुलबर्गा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिमों की आबादी लगभग 60 प्रतिशत है। ऐसे में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली कनीज चुनाव जीत गईं।
कौन हैं कनीज फातिमा?
आपको बता दें कि पति की मौत के बाद कनीज ने राजनीति में एंट्री ली थी। 63 वर्षीय फातिमा को छह बार के विधायक और मंत्री रहे पति कमरुल इस्लाम के निधन के बाद 2018 से पहले राजनीति में आना हुआ। सार्वजनिक रूप से हिजाब पहनने वाली कनीज फातिमा ने साल 2022 में बोम्मई सरकार के खिलाफ हिजाब बैन के विरोध में आंदोलन किया था।

समान यूनिफॉर्म की वकालत करने वाले मंत्री हारे
इधर, बीजेपी के कई मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में हार का मुंह देखना पड़ा। राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने स्कूलों में एक समान यूनिफॉर्म की पैरवी की थी। वीसी नागेश ने तिपटूर सीट से चुनाव लड़ा था। जिनको कांग्रेस उम्मीदवार के शदाक्षरी ने 17 हजार वोटों से हराया।












Click it and Unblock the Notifications