Karnataka Election Results 2023: जीत पर बात करते हुए रो पड़े कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार

Karnataka Election Results 2023: 10 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतों की गणना जारी है। वहीं, रुझानों और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों ने कांग्रेस को राज्य का किंग बता दिया है। वहीं, कांग्रेस के अध्यक्ष ड

Karnataka Election Results 2023

Karnataka Election Results 2023: 10 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतों की गणना जारी है। वहीं, रुझानों और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस कर्नाटक की किंग बनती नजर आ रही है। इसी कडी में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत होते देख भावुक हो गए।

डीके शिवकुमार ने रोते हुए कहा कि पार्टी के सदस्यों ने कठिन परिश्रम किया। लोगों ने हमपर विश्वास रखा। समर्थकों ने भी समर्थन किया। यह एक कलेक्टिव लीडरशिप रहा। हमने साथ मिलकर काम किया। जिसके बाद हमें कामयाबी हासिल हो रही है। ये अखंड कर्नाटक की जीत है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमेशा हमारा साथ दिया।

सोनिया के समर्थन को याद किया

आगे यह भी कहा कि मैं कभी भूल नहीं सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आईं थी। सिद्धारमैया समेत मैं अपने राज्य के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पार्टी के सदस्यों का आभार व्यक्त करत हूं। उन्होंने जेल जाने के दौरान सोनिया गांधी के समर्थन को याद किया और कहा कि उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे से वादा किया था कि वह कर्नाटक को कांग्रेस के हवाले कर देंगे।

डीके शिवकुमार का राजनीतिक सफर?

कनकपुरा सीट से उम्मीदवार डीके शिवकुमार का पूरा नाम है 'डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार'। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। डीके शिवकुमार वर्तमान में कर्नाटक के सिंचाई और चिकित्सा शिक्षा मंत्री हैं। साल 1989 से विधायक रहे और कई बार मंत्री भी रहे। साल 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में कनकपुरा सीट में विजय पताका लहराने वाले डीके शिवकुमार को एक फिर चुनावी मैदान में उतरे।

डीके, कांग्रेस के अहम और वफादार सिपाही माने जाते हैं। उसके पीछे 2018 का विधानसभा चुनाव है। दरअसल, उस वक्त किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, तब कांग्रेस ने जेडीएस संग गठबंधन किया था। जिसके बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी। माना जाता है कि इस गठबंधन के पीछे डीके की अहम भूमिका थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+