Karnataka Election Results 2023: कांग्रेस ने दिया BJP को झटका! जानिए किसके पाले में कितने वोट?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतों की गणना जारी है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, कांग्रेस कर्नाटक की किंग बनती नजर आ रही है। बीजेपी का जादू इसबार नहीं चला। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिला है।

रूझानों के मुताबिक, कांग्रेस 123 सीटों पर आगे चल रही है। उसके पीछे बीजेपी 71 सीटों और फिर जेडीएस 24 सीटों के साथ है। कुछ ही देर में राज्य की नई सरकार के नाम से पर्दा हटेगा। वहीं, कांग्रेस अपनी जीत के लिए राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा को श्रेय दे रही है।
इसी सिलसिले में कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु भी बुलाया है। कल कांग्रेस ने कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक बुलाई है। कांग्रेस की जीत की तस्वीर साफ होते ही कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
दिल्ली में बेंगलुरु तक जश्न
रुझानों में कांग्रेस ने बीजेपी का ऑपरेशन लोटस फेल कर दिया। बहुमत के साथ कांग्रेस आगे बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। देशभर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालयों पर जश्न की तैयारी की जा रही है। कार्यकर्ता और समर्थक जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications