Karnataka Election Results 2023: BJP की हार के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Karnataka Election Results 2023: BJP की हार के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत को सौंपा है।

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत को सौंप दिया है।
कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया था। लेकिन आज इसकी पूरी तस्वीर साफ हो गई। बहुमत के आंकड़े से बीजेपी काफी पीछे रह गई।
चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, कांग्रेस ने 136 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। जबकि भाजपा 65 सीटों पर सिमट गई। जेडीएस को 19 सीट मिली है। बीजेपी को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। कर्नाटक में पहले से बीजेपी की सरकार थी। लेकिन इसके बाद भी अपनी सरकार बचा नहीं सकी।
Recommended Video

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने गिरफ्तारी के बाद भी कांग्रेस को प्रदेश में काफी मजबूत किया। इसका परिणाम आज दिख रहा है।
राज्य में कुल 51 आरक्षित SC/ST सीटों में से बीजेपी की झोली में 12 उम्मीदवार ही पार्टी उम्मीदों पर खरा उतर सके। 35 कांग्रेस और 4 सीटों पर जेडीएस ने कब्ज़ा जमाया। पिछले चुनावों के आंकड़ों के पन्नों को पलटा जा रहा है। 2018 में बीजेपी के हिस्से में रिजर्व सीटों की संख्या 22 और कांग्रेस को 20 सीट मिली थी।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में मिली बुरी शिकस्त के बाद बसवराज बोम्मई बोले- मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं और...












Click it and Unblock the Notifications