दक्षिण भारत में ढह गया बीजेपी का आखिरी किला, पार्टी का पूरी तरह सफाया
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही, ऐसे में South India के किसी भी राज्य में अब बीजेपी की सरकार नहीं है।

BJP in South India: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Election Results) के नतीजे करीब-करीब आ गए हैं, जहां कांग्रेस पूर्ण बहुमत पाती नजर आ रही। ये चुनाव दक्षिण भारत में बीजेपी के लिए खतरे की घंटी है। वहां के पांच राज्यों में से सिर्फ कर्नाटक में ही उसकी सरकार थी, ऐसे में अब बीजेपी पूरी तरह से दक्षिण भारत की सत्ता से Exit हो चुकी है।
दरअसल दक्षिण भारत में पांच राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना आते हैं। अभी तक वहां पर कर्नाटक में बीजेपी की सरकार थी। अब वहां भी कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए मुश्किल हो सकती है, क्योंकि दिल्ली में पीएम की कुर्सी पाने के लिए इन पांच राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
तमिलनाडु में क्या है हाल?
तमिलनाडु में 2021 में विधानसभा के चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी कुछ खास नहीं कर पाई। उसने एआईएडीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिस पर उसकी सिर्फ 4 सीटें ही आईं। वहीं लोकसभा चुनाव में एक भी सीट वो नहीं जीती थी। वहां अभी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम की सरकार है, जिसका नेतृत्व एमके स्टालिन कर रहे।
तेलंगाना में बीआरएस की सरकार
तेलंगाना में भी इस साल विधानसभा के चुनाव हैं। वहां पर भारत राष्ट्र समिति की सरकार है। बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में एक सीट जीती थी, जबकि इस लोकसभा में उसके पास चार सीटें हैं।
आंध्र में किसकी सरकार?
आंध्र प्रदेश में पिछले चुनाव में बीजेपी का बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा, जहां YSR कांग्रेस ने सरकार बनाई। वहां पर जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री हैं।
केरल में लेफ्ट की सरकार
वहीं 2021 में केरल में विधानसभा के चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया। वहां एलडीएफ को 99 सीटों पर जीत मिली थी, जिसके बाद पिनाराई विजयन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications