Karnataka election result: सबसे उम्रदराज 91 वर्षीय कांग्रेस उम्‍मीदवार शमनूर क्‍या लगा पाए जीत का छक्‍का?

Karnataka's oldest candidate election result: 91 साल के शमनूर शिवशंकरप्‍पा को कांग्रेस ने टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। जानिए कर्नाटक के सबसे उम्रदराज नेता को जीत मिली या हार।

Karnatakas oldest candidate election result

Karnataka's oldest candidate election result: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इस बार कर्नाटक की जनता ने सत्‍तारुढ़ भाजपा को सिरे से नकार दिया है और देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पाटी को कर्नाटक का राजा बनाया है।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने कर्नाटक 224 विधानसभा सीटों में से 136 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं भाजपा 65 सीटों पर सिमट कर रह गई और जेडीए 19 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी वहीं अन्‍य ने 4 सीटों पर जीत हासिल की।

वहीं इस चुनाव में सबसे उम्रदराज शख्‍स को कांग्रेस ने टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। जानिए कर्नाटक चुनाव के सबसे अमीर उम्‍मीदवार की जीत हुई या हार?

खुद को बताया था सरपट दौड़ने वाला घोड़ा बताया

कर्नाटक के सबसे उम्रदाराज 91 साल के शमनूर शिवशंकरप्‍पा है। जो कांग्रेस के विधायक थी और और उन्‍होंने इस चुनाव में अपनी जीत पर भरोसा जताया था। शमनूर ने खुद को सरपट दौड़ने वाला घोड़ा बताया था।

कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल कर छठीं बार बने विधायक

कांग्रेस के दिग्गज, पांच बार के विधायक और पूर्व लोकसभा सदस्य, को दावणगेरे दक्षिण से कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा था। 91 साल की उम्र में शमनूर शिवशंकरप्‍पा दावणगेरे साउथ सीट से लगातार छठीं बार जीत हासिल कर नया इतिहास रचा है। लिंगायात नेता शमनूर शिवशंकरप्‍पा ने भाजपा उम्‍मीदवार को हराया है।

टिकट मिलने पर जीत पर भरोसा जताते हुए बोली थी ये बात

91 साल की उम्र में कांग्रेस ने जब टिकट दिया तो शमनूर शिवशंकरप्पा बोले थे मेरे पास लोगों का समर्थन और भगवान का आशीर्वाद है,और क्या चाहिए? साथ ही उन्‍होंने कहा था हमेशा सरपट दौड़ने वाले घोड़ों को दौड़ के लिए चुना जाता है। मैं एक ऐसा ही घोड़ा हूं। मैं चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीतने जा रहा हूं।

जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

एसएम एसएस नाम से ये जाने जाते हैं। उनका बोलने का अंदाज एक अधेड़ नेता जैसा ही है। इस उम्र में भी वो चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में नजर आए थे। उनके पास कुल संपत्ति 312.75 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+