karnataka Election Result 2023: जानिए सीएम बसवराज बोम्मई की सीट का हाल

karnataka Election Result 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव सीट से चुनावी मैदान में हैं। शुरुआती रुझान में वह इस सीट पर आगे चल रहे हैं।

basavaraj bommai

karnataka Election Result 2023: कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश में पार्टी की सत्ता को बचाना है। लेकिन जिस तरह से रुझान सामने आ रहे हैं, उसमे फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

बसवराज बोम्मई खुद शिगगांव सीट से चुनावी मैदान में हैं। शिगगांव विधानसभा सीट हावेरी जिले में आती है, जोकि मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र में आती है। शुरुआती रुझान में बसवराज बोम्मई शिगगांव में आगे चल रहे हैं।

बता दें कि बसवराज बोम्मई तीन बार के विधायक हैं। वह 2008 से तीन बार विधायक बन चुके हैं। शिगगांव सीट पर उनकी पकड़ काफी मजबूत माना जाता है। शिगगांव से कांग्रेस ने यासिर अहमद खान पठान को तो जेडीएस ने शशिधर चन्नबसप्पा यलीगर को मैदान में उतारा है।

प्रदेश के चुनाव में जो बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं उसमे बसवराज बोम्मई, पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस के डीके शिवकुमार हैं। इन सभी दिग्गजों की सीट पर हर किसी की नजर है।

शिगगांव सीट को काफी हाई प्रोफाइल माना जाता है। यहां से मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी। लगातार तीन बार यहां से जीत दर्ज करने के बाद बोम्मई चौथी बार चुनावी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर आखिरी बार 1994 में जीत दर्ज की थी।

बता दें कि प्रदेश में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था। मतदान के बाद जिस तरह से एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं उसमे लगभग सभी में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

यही वजह है कि एग्जिट पोल में जीत की वजह से कांग्रेस के खेमे में उत्साह है। आज मतों की गणना से पहले ही दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी में जश्न शुरू हो गया था। पार्टी के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमे भी कांग्रेस आगे चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+