karnataka election result 2023: मतगणना के चलते बेंगलुरू ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी
karnataka election result 2023: मतगणना की वजह से आज बेंगलुरू में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इस बाबत ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।

karnataka election result 2023: कर्नाटक में आज किसकी सरकार बनेगी यह तय हो जाएगा। कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस के बीच इस बार सीधा मुकाबला है। 10 मई को प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जिसके बाद आज मतों की गणना होगी।
मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बेंगलूरू में आज होने वाली मतगणना को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। जिन जगहों पर मतों की गणना होगी, वहां पर ट्रैफिक पाबंदी है, जबकि पार्किगं करना भी मना है।
ट्रैफिक पुलिस ने इशके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। लोगों को एडवायजरी जारी करके कहा गया है कि बूथ के करीब ना जाएं, वहां आस-पास गाड़ी पार्क ना करें। यह ट्रैफिक पाबंगी सिद्धालिंगैया सर्किल से आरआरएमआर की ओर से क्वींस सर्किल, कस्तूरबा मार्ग से सिद्ददालिंगैया की ओर है।
गाड़ियों को लेवेल रोड या एमजी रोड की ओर से जाने के लिए कहा गया है। आरआरएमआर रोड और कस्तूरबा मार्ग पर गाड़ी पार्क करना मना है। लोग अपनी गाड़ी कांतीर्व स्टेडियम में पार्क कर सकते हैं।
कल्पना जंक्शन से वासनाथ नगर की ओर गाड़ियां जाने की अनुमति नहीं है। जो गाड़ियां चक्रवर्ती लेआउट से आ रही हैं वह उदय टीवी जंक्शन की ओर से अंडरपास से जा सकती हैं। जबकि जो गाड़ियां उदय टीवी जंक्शन से आ रही हैं वह बीडीए की ओर से वसंतनगर अंडरपास से जा सकती हैं।
एसएसएमआरवी पूयी कॉलेज जोकि 36 क्रॉस रोड, 4 ब्लॉक, जयनगर में है, यहां पर गाड़ियों के आवागमन को रोक दिया गया है। 36 क्रॉस रोड, 26 मेन रोड, 22 मेन रोड, 28 मेन रोड पर गाड़ियों को आने पर रोक लगा दी गई है।
इसकी बजाए लोगों को सलाह दी गई है कि वह ईस्ट एंड मेन रोड, 32 ई क्रॉस रोड, 39 क्रॉस रोड और 18 मेन रोड से होकर जाएं। इन सड़कों पर गाड़ियों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। गाड़ियों को शालिनी ग्राउंड और आरवी कॉलेज में पार्क किया जा सकता है।
बीएमटीसी बस 18 मेन रोड 32 ई क्रॉस जंक्शन और जयनगर जनरल हॉस्पिटल से होते हुए 4 ब्लॉक बीएमटीसी बस डिपो की ओर जाएंगी। हयवदना क्रॉस से कामथ होटल जंक्शन और बुल टेंपल रोड पर भी गाड़ियों के आवागमन पर रोक है।












Click it and Unblock the Notifications