karnataka Election Result 2023: ओल्ड मैसूर में बड़ी जीत की ओर से कांग्रेस, जानिए कितनी सीट पर आगे

karnataka Election Result 2023: कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाती नजर आ रही है। ओल्ड मैसूर में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में सामने आ रही है।

congress

karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में आज मतों की गणना हो रही है। ऐसे में हर किसी की नजर आज आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। शुरुआती रुझान की बात करें तो कांग्रेस यहां पर आगे चल रही है। खासकर कि ओल्ड मैसूर क्षेत्र की बात करें तो यहां कुल 64 सीटें हैं।

सुबह 10.30 बजे का अपडेट

सुबह 10.30 बजे की बात करें तो ओल्ड मैसूर क्षेत्र में कांग्रेस अपनी बढ़त बढ़ाती नजर आ रही है। कांग्रेस यहां 64 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है जबकि भाजपा 5 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। वहीं जेडीएस 17 सीटों पर जीतती नजर आ रही है। अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही है।

9.30 बजे का अपडेट

ओल्ड मैसूर की 64 सीटों पर जो शुरुआती रुझान सामने आए हैं उसमे कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से काफी आगे चल रही है। कांग्रेस जहां 33 सीटों पर आगे चल रही है तो भारतीय जनता पार्टी 14 सीटों पर आगे चल रही हैं। जेडीएस की बात करें तो वह 16 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अन्य के खाते में 1 सीट जाती नजर आ रही है।

बता दें कि 2018 में कांग्रेस ने ओल्ड मैसूर क्षेत्र में 17 सीटें जीती थी, जबकि जेडीएस ने 27 और भाजपा ने सिर्फ 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में अभी तक के जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमे कांग्रेस इस क्षेत्र में बड़ी जीत दर्ज करती नजर आ रही है जबकि जेडीएस को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।

बता दें कि प्रदेश में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं, ऐसे में पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए 113 सीटों की जरूरत है। फिलहाल कांग्रेस प्रदेश में बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है, इसमे ओल मैसूर क्षेत्र की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+