Karnataka Chunav 2023 result: राहुल गांधी की स्ट्राइक रेट रही शानदार, भाजपा नेताओं से रहे असरदार
Karnataka Chunav result 2023:कर्नाटक में बड़े नेताओं ने जो चुनावी रैलियां की हैं, उसके हिसाब से राहुल गांधी का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है। वह भाजपा के नेताओं पर स्ट्राइक रेट के हिसाब से भारी पड़े हैं

Karnataka Election Rahul Gandhi PM Modi Amit Shah performance result 2023: कर्नाटक चुनाव में बड़े नेताओं की रैलियों में राहुल गांधी का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है। उनकी रैलियों की तुलना में जीत की स्ट्राइक रेट काफी ज्यादा है।
राहुल गांधी की रैलियों का प्रदर्शन काफी बेहतर
रैलियों के हिसाब से कर्नाटक में जो नतीजे आए हैं, उसके हिसाब से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रदर्शन बहुत ही लाजवाब रहा है। वे बीजेपी के बड़े नेताओं पर स्ट्राइक रेट के मुकाबले में भारी पड़े हैं। राज्य में जो चुनावी नतीजे आए हैं, उसमें राहुल गांधी की प्रचार वाली सीटों के परिणाम कांग्रेस के लिए उत्साहवर्धक हैं।
राहुल गांधी की रैलियों वाली सीटों की स्ट्राइक रेट 73%
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुल 22 रैलियां की थीं। इनमें से अगर अंतिम चुनाव चुनाव नतीजे देखें तो उनकी रैलियों वाली सीटों पर कांग्रेस की जीत की स्ट्राइक रेट 73% रही है। यानि 22 में से 16 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है।
लेकिन, राहुल ने जिन जगहों पर रैलियां की उनमें से 6 पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यह 27% सीटें हैं, जहां पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की स्ट्राइक रेट की तुलना में भाजपा के बड़े नेताओं की रैली वाली सीटों पर पार्टी को उतनी सफलता नहीं मिल पाई है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक ने भी जोरदार चुनाव प्रचार किया था। लेकिन, बीजेपी फिर भी 224 सीटों में से सिर्फ 65 सीटों पर सिमट कर रह गई है।
वहीं कांग्रेस को कुल 136 सीटों पर जीत मिली है। जेडीएस 19 सीटों पर जीती है। दो सीटें निर्दलीय और 2 अन्य दलों के खाते में गई हैं।
इस तरह से कर्नाटक विधानसभा का चुनाव परिणाम सामने आने के बाद दक्षिण के एकमात्र राज्य से भी बीजेपी की सत्ता चली गई है। वैसे पार्टी तेलंगाना के लिए भी जोर लगा रही है, जहां इसी साल के अंत में चुनाव हो सकते हैं।
10 मई को डाले गए थे वोट
कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। वहां अभी बीजेपी की सरकार है। राज्य में पिछले कई चुनावों से सरकार बदलने का ट्रेंड है और इस बार भी वही हुई है। लेकिन, कांग्रेस को जितनी बड़ी जीत मिली है, वह अप्रत्याशित है।












Click it and Unblock the Notifications