VIDEO: प्रियंका गांधी का वो भाषण जिसने पलट दी कर्नाटक की बाजी, बना दिया उन्हें 'प्रियंका अम्मा'
karnataka election result 2023, कर्नाटक के चुनावी रण में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लेकर एक ऐसा बड़ा बयान दिया था। जिसने मोदी के पूरे कैंपेन को बड़ा झटका लगा था।

कर्नाटक ने विधानसभा चुनावों में 38 सालों की उस परंपरा को इस बार भी कायम रखा है। राज्य में सरकार रिपीट नहीं हुई है। कांग्रेस ने सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। कांग्रेस को 136 सीटों पर विजय हासिल हुई है।
कर्नाटक में कांग्रेस की इस जीत में डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया, राहुल गांधी, प्रियंका, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक कांग्रेस के तमाम नेता का योगदान रहा है। लेकिन कर्नाटक चुनावों को आक्रमक रुख प्रियंका गांधी ने दिया।
पूरे चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो के जरिए प्रियंका ने जमकर प्रचार किया। लेकिन उनके एक भाषण में कर्नाटक में पीएम मोदी के सबसे बड़े दांव को फेल कर दिया। जिसने पूरे चुनाव का रुख ही बदलकर रख दिया।
कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी के इस भाषण से पहले प्रधानमंत्री जी कांग्रेस पर खुलकर आरोप लगा रहे थे और खुद को बेचारा साबित करने में जुटे थे। लेकिन इस भाषण के बाद कांग्रेस आक्रामक होकर उभरी और साथ ही इस चुनाव ने प्रियंका गांधी को 'प्रियंका अम्मा' बना दिया।
चुनाव से ठीक पहले मल्लिकार्जुन खड़गे का सांप वाले बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं होने लगीं। पीएम मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी विक्टिम कार्ड खेला। लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस अब तक मुझे 91 बार गालियां दे चुकी हैं। इसकी लिस्ट भी भाजपा की ओर से जारी की गई।
30 अप्रैल को बागलकोट जिले में एक जनसभा में प्रियंका गांधी ने मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, , पिछले दो-तीन दिनों से जो कुछ मैं देख रही हूं, वह अजीब है। मैं कई प्रधानमंत्रियों को देख चुकी हूं। इंदिरा जी (इंदिरा गांधी), उन्होंने इस देश के लिए गोलियां खाईं। राजीव गांधी, जिन्होंने इस देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। मैंने पी वी नरसिंह राव और मनमोहन सिंह को इस देश के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है।
प्रियंका ने कहा, ''लेकिन वह (मोदी) पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो आपके सामने आते हैं और रोते हैं कि उन्हें गालियां दी जा रही हैं। वह आपका दुख सुनने के बजाय यहां आकर अपना दुखड़ा बताते हैं। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यालय में किसी ने लोगों की समस्याओं के बारे में नहीं बल्कि उन लोगों के बारे में एक सूची बनाई है जिन्होंने प्रधानमंत्री को कई बार गाली दी थी। मैंने पहला ऐसा PM देखा है जो जनता के सामने कहता है कि- मुझे गाली दी जा रही है। PM के पास जनता की समस्याओं की लिस्ट नहीं है, बल्कि गालियों की लिस्ट है।
प्रियंका ने कहा कि, हिम्मत रखिए मोदी जी। मेरे भाई राहुल गांधी से सीखिए। मेरा भाई कहता है कि वह इस देश के लिए गाली ही नहीं बल्कि गोली खाने को भी तैयार है। मेरा भाई कहता है कि वह सच के लिए खड़ा रहेगा, चाहे गाली दो, गोली मारो या चाकू मारो।'' प्रियंका ने कहा, ''मोदी जी डरिए मत। ये सार्वजनिक जीवन है और ऐसी बातें झेलनी पड़ती हैं। साहस दिखाने और आगे बढ़ने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications