karnataka election result 2023: ओल्ड मैसूर ने कुमारस्वामी के किंगमेकर ड्रीम्स को कर दिया धराशायी
कर्नाटक चुनाव में रामनगरम सीट पर जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को हार का मुंह देखना पड़ा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जेडीएस के गढ़ माने जाने वाले पुराने मैसूर में उसे बड़ा झटका लगा है। चुनाव नतीजों से पहले राज्य में किंग मेकर का सपना देख रही जेडीएस को उनके ही गढ़ में बड़ा झटका लगा है।
कर्नाटक के चुनावों में जेडीएस के खाते में 25 सीटें ही आती नहीं दिख रही हैं। जेडीएस को इस क्षेत्र से कम से कम 35 सीटें जीतने की उम्मीद थी। सामने आए आंकड़े इससे उलट हैं। चुनावों में पार्टी लगभग 20-22 सीटें जीत सकती है। 2018 में उसे 27 सीटों पर जीत मिली थी।
जेडीएस को सबसे बड़ा झटका उसे अपने ही गढ़ रामनगर निर्वाचन क्षेत्र से लगा है। रामनगर से पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी हार के करीब हैं। वह कांग्रेस केएचए इकबाल हुसैन से 12 हजार मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। यह सीट करीब दो दशक से पार्टी के पास है।
मांड्या में कांग्रेस उम्मीदवार रविकुमार गौड़ा ने जेडीएस उम्मीदवार बीआर रामचंद्र को हराया है। चन्नापटना सीट पर एचडी कुमारस्वामी को बीजेपी के सीपी योगेश्वर से कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि जेडीएस ने हासन सीट को भाजपा से छीन लिया। स्वरूप प्रकाश ने प्रीतम गौड़ा को हरा दिया है।
कांग्रेस को पुराने मैसूरु क्षेत्र में 35 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद है। कांग्रेस धमाकेदार वापसी की है। राज्य में कांग्रेस 135 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर रही है, जबकि भाजपा 60+ सीटों पर सिमट कर रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications