कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस एंटी इनकंबेंसी का शिकार, सिद्धारमैया कैबिनेट के 15 मंत्रियों को मिली करारी हार

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे अब आ चुके हैं और बीजेपी सिंगल लार्जस्ट पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, बीजेपी सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई है, वहीं, कांग्रेस और जेडीएस ने गवर्नर के सामने सरकार बनाने का दावा किया है। इस चुनाव में कांग्रेस को सबसे तगड़ा झटका लगा है, इस बार उन्हें 43 सीटों का नुकसान हुआ है। राज्य में कांग्रेस एंटी इनकंबेंसी का शिकार हुई है। इस चुनाव में सिद्धारमैया के मंत्रीमंडल के 15 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है।

सिद्धारमैया कैबिनेट के 15 मंत्रियों को मिली करारी हार

सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 15 मंत्रियों की हार हुई है, जो यह दिखाती है कि राज्य में कांग्रेस को जनता ने नहीं स्वीकारा है। सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में हारने वालों में से सिद्धाराय्याह के मंत्रिमंडल के 15 मंत्रियों ने इस चुनाव को खो दिया है। उनके खिलाफ एक प्रमुख विरोधी सत्ता रही है। उनकी सीट खोने वालों के नाम रामनाथ राय, एचएम रेवन्ना, कागोडू थिम्मप्पा, संतोष लैड, उमाश्री, विनय कुलकर्णी, एच.सी. महादेवप्पा, शरण प्रकाश पाटिल, एस.एस. मल्लिकार्जुन, एच. अंजन्या, ए. मंजू, टीबी जयचंद्र, बसवराज रायरेड्डी, प्रमोद मधवराज और रुद्रप्पा लामनी शामिल है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस प्लस जेडीएस गवर्नर से मिलकर अपने-अपने सरकार बनाने का दावा किया है। सिंगल लार्जस्ट पार्टी होने के नाते गवर्नर ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए कहते हुए सात दिन का वक्त दिया है। वहीं, कांग्रेस और जेडीएस ने राज्य में गठबंधन सरकार बनाने के लिए गवर्नर के सामने अपने पेशकश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+