Karnataka Election: JD (S) नेता नारायण गौड़ा और प्रभाकर रेड्डी कांग्रेस में हुए शामिल
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से चंद दिन पहले गुरुवार को कुमारस्वामी की जेडी एस पार्टी के दो नेताओं ने बेंगलुरू में कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस का चुनाव प्रचार और तेज हो गया है। तपती गर्मी में भाजपा, कांग्रेस के स्टार प्रचारक वोटरों के बीच जाकर रोड शो, रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं टिकट ना मिलने से नाराज नेताओं का दल बदलने का दौर अभी भी जारी है।
बेंगलुरू में गुरुवार को आयोजित एक चुनावी सभा में डीके शिवकुमार की मौजूदगी में जद (एस) के नेता नारायण गौड़ा और प्रभाकर रेड्डी अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
बता दें बीजेपी एमएलसी एच विश्वनाथ ने इससे पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं कांग्रेस में इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी, मंत्री एस अंगारा, विधायक एमपी कुमारस्वामी, एमएलसी आर शंकर, जगदीश शेट्टार और एमएलसी अयानूर मंजूनाथ जैसे नेताओं ने भाजपा से नाराज होकर भाजपा छोड़कर शामिल हो चुके हैं।
बता दें कांग्रेस ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की,क्योकि शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में दावा किया था कि अगर कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आती है, तो राज्य "दंगों से पीड़ित" होगा।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, परमेश्वर और डीके शिवकुमार ने शाह के द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ बयान, दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने और विपक्ष को बदनाम करने का आरोपा लगाते हुए बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
एक दिन पहले डीके शिवकुमार ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो सांप्रदायिक दंगे होंगे। वह ऐसा कैसे कह सकते हैं? हमने भारत के चुनाव आयोग में शिकायत की है।
बता देंबेलागवी जिले के तेरदल में एक जनसभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस सरकार बनाती है तो राज्य का विकास "रिवर्स गियर" पर होगा। कर्नाटक में राजनीतिक स्थिरता के लिए लोगों के जनादेश की मांग करते हुए, शाह ने कहा कि केवल भाजपा ही राज्य को 'नए कर्नाटक' की ओर ले जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था किअगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वंशवादी राजनीति हमेशा चरम पर होगी और कर्नाटक दंगों से पीड़ित होगा।












Click it and Unblock the Notifications