Karnataka Election: इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने डाला वोट, युवाओं से अपील
Karnataka Election: इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला और युवाओं से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट डालकर ही आपको बोलने का अधिकार मिलता है।

Karnataka Election: आज कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति मतदान के लिए पहुंचे। इस दौरान नारायण मूर्ति ने कहा कि यह बड़ों की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं के साथ बैठें और उन्हें बताएं कि वोटिंग क्यों जरूरी है। मेरे माता-पिता ने यही किया था।
नारायण मूर्ति ने कहा कि पहले हम वोट करें इसे बाद ही हम यह कह सकते हैं कि यह अच्छा है, यह बुरा है, लेकिन अगर आप वोट नहीं करते हैं तो आपके पास आलोचना का अधिकार नहीं है।
वहीं सुधा मूर्ति ने कहा कि मैं हमेशा युवाओं से कहती हूं कि वह बाहर आएं, वोट करेंगे इसके बाद ही आपको बात करने की ताकत मिलती है। बिना वोट किए आपके पास बात करने की ताकत नहीं होती है।
मूर्ति ने कहा कि अगर घर के बुजुर्ग वोट डालने के लिए घर से निकलेंगे तो निसंदेह युवा भी वोट डालने के लिए जरूर बाहर आएंगे। नारायण मूर्ति ने कहा कि यह बड़ों की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं को वोट करने के लिए प्रेरित करें।
मूर्ति ने कहा कि मतदान के दिन हम इस बात को सुनिश्चित केरंगे कि कोई भी बिना वोट के ना जाए। वह अपने साथ युवाओं को भी वोटिंग बूथ पर लेकर आएं, सुनिश्चित करें कि हर कोई घर में वोट दे। यह जिम्मेदारी घर के बड़ों पर है।
बता दें कि बेंगलुरू में कई पोलिंग स्टेशन पर बहुत कम वोटिंग देखने को मिल रही है। पोलिंग बूथ पर वरिष्ठ नागरिक ही बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। नारायण मूर्ति ने कहा कि पहले हम वोट करें तभी कह सकते हैं कि ये अच्छा है, ये बुरा है। बिना वोट के हम आलोचना नहीं कर सकते हैं।
सुधा मूर्ति ने कहा कि कृपया हमे देखिए, हम बुजुर्ग लोग हैं, लेकिन हम सुबह 6 बजे जकर यहां वोट देने के लिए आए हैं। आप भी हमसे सीखिए, वोट करना लोकतंत्र का पवित्र हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications