कमाल करते हो नेताजी! एक रुपये के 10000 सिक्के लेकर जमानत राशि भरने पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी
Yankappa Deposit Money:निर्दलीय उम्मीदवार यंकप्पा ने कर्नाटक के यादगीर निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करते समय पूरी तरह से एक रुपये के सिक्कों में 10,000 रुपये की जमा राशि का भुगतान किया।

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान एक निर्दलीय प्रत्याशी का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है जिसे देख चुनाव अधिकारी भी हैरान हो गए। दरअसल, निर्दलीय उम्मीदवार यंकप्पा (Yankappa) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले यादगीर निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करते समय ₹1 के सिक्के के साथ ₹10,000 की अपनी पूरी जमा राशि का भुगतान किया। निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से सिक्के एकत्र करने वाले यंकप्पा ने कहा कि मैं अपना जीवन अपने समुदाय के लोगों और ग्रामीणों को समर्पित कर दूंगा। वहीं एक व्यक्ति को सिक्के गिनते हुए दिखाने वाला एक वीडियो भी सामने आया है।
पैसे गिनने में अधिकारियों के छूटे पसीने
यंकप्पा (Yankappa) के लाए इन 10 हजार सिक्कों को गिनने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। इसे गिनने में करीब दो घंटे से अधिक का समय लगा। निर्दलीय उम्मीदवार यंकप्पा ने यादगिर निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह मंगलवार को तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। यंकप्पा अपने गले कई समाज सुधारकों के पोस्टर लटका रखे थे जिनमें सुधारक बसवेश्वरा, कर्नाटक के संत-कवि कनकदास, स्वामी विवेकानंद, डॉ. बी. आर. आंबेडकर और संविधान के प्रस्तावना की तस्वीरें थीं।
यंकप्पा कला में स्नातक, पास में 60 हजार रुपये की संपत्ति
यंकप्पा (Yankappa) ने गुलबर्ग विश्वविद्यालय से कला में स्नातक किया है। यंकप्पा के पास कुल 60,000 रुपये की संपत्ति है जबकि उनके पिता देवींद्रप्पा के पास एक एकड़ और 16 गुंटा जमीन है।












Click it and Unblock the Notifications