Karnataka Election Exit Poll: इस एग्जिट पोल में BJP को सबसे ज्यादा 117 सीटें, जानिए कांग्रेस का हाल
Karnataka Election Exit Poll Analysis: एग्जिट पोल पर नजर डालें तो कर्नाटक चुनाव 2023 में भाजपा को 37.5-39फीसदी, कांग्रेस को 38-40 फीसद और जेडीएस को 14-17 फीसदी मतदान मिलने का अनुमान है।

Karnataka Election Exit Poll Analysis: कर्नाटक चुनाव 2023 में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अलावा कांग्रेस और जनता दल सेकुलर ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। कर्नाटक चुनाव 2023 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। दोपहर तीन बजे तक 52.18 फीसदी मतदान हुआ है। अब सभी पार्टियों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 मई को आने वाले चुनाव परिणाम के दिन होगा। वहीं, मतदान होने के बाद एक्जिट पोल के अनुमान सामने आने लगे हैं।
जिसके मुताबिक, इस बार बीजेपी को 94 से 117 के बीच सीटें, कांग्रेस को 91 से 106 के बीच और जेडीएस के पाले में 14-24 सीटें गिरने का अनुमान है। वहीं, प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 37.5-39 फीसदी, कांग्रेस को 38-40 और जेडीएस को 14-17 फीसदी मतदान मिलने का अनुमान है। खास बात यह रही कि बीजेपी के कोर वोटर ने क्रॉस वोट नहीं किया।
कहां किसको कितनी सीटें
बेंगलुरु क्षेत्र में भाजपा को कम से कम 17 सीटें जीतने का अनुमान है। यह मुख्य रूप से मोदी फैक्टर के कारण बेंगलुरु शहरी में नेतृत्व करने का अनुमान है। पुराने मैसूर क्षेत्र में कांग्रेस यहां जेडीएस से बेहतर कर रही है और बीजेपी भी सेंध लगा रही है। पिछले चुनाव में जेडीएस ने जीती थी, सीटें लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। बीजेपी पुराने मैसूर क्षेत्र के वोक्कालिगा बहुल क्षेत्र में पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है और वहां कम से कम 15 सीटें जीत सकती है।
शिमोगा जैसे जिले में भी, जहां मार्जिन करीब है और जहां बीजेपी ने 2018 में 6 सीटें जीती थीं, एग्जिट पोल का कहना है कि बीजेपी कम से कम 4 सीटें जीत सकती है। मध्य कर्नाटक क्षेत्र में 26 सीटें हैं, बीजेपी को 13 सीटें जीतने का अनुमान है। कांग्रेस 11 सीटें और जेडीएस को 2 सीटें मिल सकती हैं। हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में कांग्रेस को 40 में से 24 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र में, बीजेपी को 50 में से 31 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस 19 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications