Karnataka Election PEOPLES PULSE Exit Poll: बसवराज बोम्मई को पीछे छोड़ सिद्दारमैया बने सीएम की पहली पसंद

Karnataka Election Exit Poll Analysis by PEOPLES PULSE: पीपल्स पल्स साउथ फर्स्ट के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस सत्ता में आ रही है। सीएम के रूप में सिद्दारमैया पहली पसंद है।

सिद्दारमैया बने सीएम की पहली पसंद

Karnataka Election PEOPLES PULSE Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा का चुनाव संपन्न हो गया। इसके साथ ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। इस चुनाव में असली किंग कौन होगा, इसकी तस्वीर तो 13 मई को साफ होगी। लेकिन पीपल्स पल्स (PEOPLES PULSE Exit Poll) के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस बाजी मार रही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में सिद्दारमैया लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। उन्हें 42 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। टॉप सीएम च्वाइस में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया सबसे ऊपर हैं। सिद्दारमैया ने बसवराज बोम्मई को पीछे छोड़ दिया है। बसवराज बोम्मई को सिर्फ 24 प्रतिशत लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं जेडी(एस) नेता एचडी कुमार स्वामी को केवल 17 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं।

बीएस येदियुरप्पा 14 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं। वहीं डीके शिवकुमार को महज तीन लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस सिकंदर बन रही है। कांग्रेस को 107 से 119 सीट मिलते दिख रही है। वहीं, इस एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी को 78 से 90 सीटें मिल रही हैं। जेडी(एस) 23-29 सीट पर सिमट रही है।

Recommended Video

      Karnataka Election 2023: Opinion Polls में BJP को तगड़ा झटका, Congress का क्या हाल | वनइंडिया हिंदी

      वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 42 प्रतिशत वोट मिल रहा है। वहीं, बीजेपी को 36 प्रतिशत वोट मिल रहा है। जेडी(एस) को 16 प्रतिशतत और अन्य को 6 प्रतिशत वोट मिलेगा।

      बता दें कि चार एग्जिट पोल ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया है। एग्जिट पोल पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल करने वाली है, एग्जिट पोल भी बता रहे हैं कि कांग्रेस पावर में आने वाली है।

      यह भी पढ़ें- Karnataka Election Exit Poll: इस एग्जिट पोल में BJP को सबसे ज्यादा 117 सीटें, जानिए कांग्रेस का हाल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+