News Nation Exit Poll: कर्नाटक में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, 86 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर

News Nation CGS exit poll 2023 : कर्नाटक में मतदान समाप्त हो चुका है अब एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। आइए हम आपलोगों को न्यूज नेशन एक्जिट पोल के बारे में बताने जा रहे हैं।

News Nation

News Nation CGS Exit Poll: कर्नाटक में 224 सीटों के लिए वोटिंग समाप्त हो चुकी है। राज्य में शाम पांच बजे तक 65.69 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। अब लोगों को 13 मई के परिणाम का इंतजार है लेकिन उससे पहले आज लोगों की नजर एक्जिट पोल पर बनी है। इसी क्रम में न्यूज नेशन का एक्जिट पोल चौंकाने वाला आया है। न्यूज नेशन के एक्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

किस पार्टी को कितनी सीटें (News Nation Exit Poll)
न्यूज नेशन के एक्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 114 सीटें मिलती दिख रही हैं। यानी इस एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस को 86 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि जेडीएस को केवल 21 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि अन्य पार्टी को तीन सीटें मिलती दिख रही हैं।

किस पार्टी को कितना प्रतिशत वोट
न्यूज नेशन के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 45.34 फीसदी वोट मिलती दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस को 30.89 फीसदी वोट मिलती दिखाई दे रही है। वहीं जेडीएस को 14.25 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। अन्य को 9.52 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+