Karnataka election: चुनाव आयोग ने इस बार की 375 करोड़ रुपये की चुनावी जब्ती, टूटा 2018 का रिकार्ड

Karnataka election: चुनाव आयोग ने इस बार की 375 करोड़ रुपये की चुनावी जब्ती की है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार की गई जब्ती 2018 की तुलना में 4.5 गुना अधिक है।

Karnataka election

कर्नाटक विधानसभा से पहले चुनाव आयोग ने इस बार जो चुनावी जब्ती की है उसने पिछले 2018 का रिकार्ड ब्रेक कर दिया है। इस बार चुनाव में की गई जब्ती 2018 में की गई बरामदगी का लगभग 4.5 गुना है। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने मंगलवार को जानकारी दी कि इस बार चुनाव से पहले उपहार, नगदी, शराब, ड्रग्स और अन्य सामान की कुल जब्ती 375 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने चुनाव से पहले यानी 8 मई तक 147.46 करोड़ रुपये नकद, 83.66 करोड़ रुपये की 22,27,045 लीटर शराब, 23.67 रुपये की दवाएं, 96.60 करोड़ रुपये की कीमती सामन और 24.21 रुपये की मुफ्त वस्तुएं जब्त कीं।

बता दें 29 मार्च को कर्नाटक चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो चुकी थी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 375.61 करोड़ रुपये की बरामदगी हो चुकी है। जो 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान बरामदगी से 347.52% की वृद्धि यानी इस बार 83.93 रुपये अधिक बरामदगी की गई है।

ईसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 2018 में विधानसभा चुनाव की तुलना में राज्य में रिकॉर्ड की गई बरामदगी में 4.5 गुना की वृद्धि हुई है। आदर्श आचार संहिता लागू करने के दौरान 375.61 करोड़ रुपये, जो कि विधानसभा चुनाव, 2018 में की गई बरामदगी का लगभग 4.5 गुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+