Karnataka Election: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, पूर्व सीएम शेटृार का नाम भी है शामिल
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में महज छह निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीीदवारों का नाम है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट मंगलवार की रात में जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की ये चौथी लिस्ट भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेटृटार के पार्टी ज्वॉइन करने के एक दिन बाद जारी की है। इस लिस्ट में कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार का नाम भी शामिल है।
कांगेस ने शेट्टार को हूबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से चुनाव में उतारा है, ये वो ही सीट है जहां से शेट्टार पिछले छह चुनावों से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर विधायक बन चुके हैं।
कांग्रेसे की इस चौथी लिस्ट में जगदीश शेट्टार के अलावा 6 अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने शिगगांव विधानसभा सीट से सीएम बसवराज बोम्मई के खिलाफ मोहम्मद यूसुफ सवानूर को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वहीं चिकमंगलूर विधानसभा क्षेत्र से जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में भाजपा महासचिव सी टी रवि कर रहे हैं, कांग्रेस के एच डी थम्मैया चुनाव लड़ रहे हैं।
बता दें इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कोलार सीट से दूसरा टिकट नहीं दिया था, सिद्धारमैया जो लंबे समय से कोलार से भी टिकट की मांंग कर रहे थे लेकिन उनकी मांग कांग्रेस आलाकमाान ने नही मांगी। वो अब अपने करियर का आखिरी चुनाव अपनी सुरक्षित वरुणा सीट से चुनाव लड़ेगे।
कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट में 16 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी अब तक 216 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।
बता दें राज्य में 10 मई को 224 सीटों के लिए मतदान होना है। कर्नाटक कांग्रेस ने चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले 124 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी।
कांग्रेस की चौथी सूची में शामिल हैं इन सात उममीदवारों के नाम
हुबली - धारवाड़-मध्य: जगदीश शेट्टार
लिंगसुगुर - एससी: दुर्गप्पा एस. हुलागेरी
हुबली-धारवाड़-पश्चिम : दीपक चिंचोरे
शिगाँव: मोहम्मद यूसुफ सावनूर
हरिहरः नन्दगावी श्रीनिवास
चिकमंगलूर: एच.डी. थम्मैया
श्रवणबेलगोला: एम.ए. गोपालस्वामी












Click it and Unblock the Notifications