Karnataka Election: कर्नाटक में गोवा की बसें, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर फर्जी वोटिंग, अवैध पैसा का जताया शक

Karnataka Election: कर्नाटक में चुनाव से एक दिन पहले रात में गोवा की बसें पहुंचने पर कांग्रेस ने अवैध पैसे और फर्जी वोटिंग का शक जताया है।

Karnataka Election: कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव चल रहा है। आज लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. लेकिन चुनाव शुरू होने से पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में गोवा की बसों को लेकर सवाल खड़ा किया है।

कांग्रेस ने कर्नाटक में गोवा की बसों का वीडियो शेकर करके पूछा है कि क्या इन बसों में अवैध पैसा लाया गया है या फिर फर्जी वोटिंग के लिए ये बसें यहां आई हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इन बसों को रिजॉर्ट पॉलिटिक्स से जोड़ा है।

सुरेजवाला ने कहा कि वोटिंग शुरू होने से पहले ही गोवा के मंत्री विस्वजीत राणे ने डांडेली में व्हिसलिंग वुड्स जंगल रिजॉर्ट में छह कमरे में बुक किए हैं। उन्होंने पूछा आखिर कर्नाटक पुलिस कहाां है, चुनाव आयोग कहां है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गोवा की बसों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आखिर क्यों गोवा भाजपा सरकार गोवा के लोगों को कदंब ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों से कर्नाटक में भेज रही है। पिछले हफ्ते पीएम मोदी की रैली में 100 बसों से गोवा के लोगों को यहां लाया गया था।

पवन खेड़ा के वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा आखिर क्यों गोवा भाजपा सरकार गोवा के लोगों को नॉर्थ कर्नाटक में रात में भेज रही है। आखिर क्यों। क्या इन बसों से अवैध पैसा आ रहा है या फिर फर्जी वोटिंग का इंतजाम किया जा रहा है।

बता दें कि कर्नाटक में तमाम दलों ने जमकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान कई नेताओं के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली। कर्नाटक में एक तरफ जहां भाजपा के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है तो कांग्रेस के सामने सत्ता में फिर से वापसी की। पहली बार सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने एक साथ किसी राज्य में चुनाव प्रचार किया।

बता दें कि कर्नाटक में सुब8 10 बजे तक 8 फीसदी मतदान हुआ है। पूर्वमुख्यमंत्री सिद्धारैया ने भरोसा जता है कि इस चुनाव में कांग्रेस को 130 सीटों से अधिक पर जीत मिलेगी। जबकि मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई ने कहा कि मुझे 100 फीसदी भरोसा है कि हम आसानी से पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+