कर्नाटक चुनाव प्रचार में सुदीप किच्‍चा ने 'बोम्मई मामा' की तारीफ, बोले- वो नाम नहीं काम के वास्‍ते सीएम हैं

कन्‍नड़ा एक्‍टर सुदीप किच्‍चा बुधवार को बोम्‍मई के निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी रैली में हिस्‍सा लेने पहुंचे थे। इस अवसर पर किच्‍चा ने बोम्‍मई की जमकर तारीफ की।

kiccaha

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई का समर्थन करने का ऐलान किया था। अपना वादा निभाते हुए मंगलवार को कन्‍नड़ा फिल्‍मों के मशहूर एक्‍टर सुदीप किच्‍चा बुधवार को शिगॉन में अपनी पहला रोड शो और रैली की। शिगॉन जो सीएम बोम्‍मई का निर्वाचन क्षेत्र है वहां किच्‍चा ने अपनी सर्वाजनिक रैली को संबोधित किया। इस मौके पर किच्‍चा के साथ मंच पर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जे पी नड्डा और मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई भी मौजूद थे।

'काम के वास्ते' सीएम हैं और मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा'

बोम्‍मई की निर्वाचन सीट शिगगॉन में जनता को संबोधित करते हुए शिगॉन के लोगों ने मुझे इतनी गर्मजोशी से प्रतिक्रिया दी है और मुझे यहां आकर खुशी हो रही है। मैं आज यहां अपने बोम्मई अंकल का समर्थन करने के लिए आया हूं। मुख्यमंत्री के रूप में बहुत कम समय में उन्होंने कर्नाटक के विकास में बहुत योगदान दिया है। वह 'नाम के वास्ते' सीएम नहीं हैं, लेकिन उन्हें यकीन है कि 'काम के वास्ते' सीएम हैं और मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा'।

किच्‍चा ने पीएम मोदी की तारीफ

सुदीप पीएम मोदी की प्रशंशा करते हुए कहा कि जब भी मैं विदेश का दौरा करता हूं तो वहां भारत के बारे में बहुत कुछ बोलते हैं और मुझे लगता है कि हमारे पीएम ही हमारे द्वारा प्राप्त की गई सभी अच्छी प्रतिष्ठा का कारण हैं। पीएम मोदी वास्तव में दुनिया भर में सबसे सम्मानित व्यक्ति हैं।

किच्‍चा ने बताया था कि क्‍यों कर रहे चुनाव में बोम्‍मई का समर्थन

बता दें कन्‍नड़ा एक्‍टर किच्छा सुदीप ने कहा कि बोम्मई के लिए उनका समर्थन आभार व्यक्त करने का उनका तरीका है। उन्‍होंने कहा था कि कठिन समय के दौरान बोम्‍मई अंकल उन लोगों में से थे जिन्‍होंने मेरा साथ दिया था तो ये मेरे लिए उनका आभार व्यक्त करने का समय है।

भाजपा में शामिल ना होने की कही थी बात

उन्‍होंने कहा था मैं एक राजनेता नहीं हूं और मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होऊंगा। यह मेरे बोम्मई मामा के प्रति प्यार दिखाने का मेरा तरीका है। हालांकि सुदीप किच्‍चा के भाजपा और बोम्‍मई का सपोर्ट करने पर विपज्ञी पार्टी कांग्रेस और जेडीएस समेत अन्‍य नेताओं ने किच्‍चा को आड़े हाथों लिया था।

Recommended Video

      Karnataka election 2023 : Bjp से Congress में आए Jagdish Shettar ने किया Nomination| वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+