चोर दरवाजे से सरकार में बैठ मलाई चाट रहे भाजपाई कर्नाटक के मामले में उच्चकोटि का प्रवचन किसे बाँट रहे: तेजस्वी

Recommended Video

    Karnataka में Government बनाने को लेकर Tejashwi Yadav का PM Modi पर वार । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत किसी भी पार्टी को नहीं मिला है, लेकिन कांग्रेस बैक डोर से सरकार बनानी की पूरी तैयारी में दिख रही है। कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी को बहुमत के किनारे पर रुकने का मलाल जरूर है। बीएस येदिरुप्पा ने कांग्रेस की सरकार बनाने की कोशिश को कहा है कि जनता ने उन्हें रिजेक्ट किया और जनता उनकी सरकार को बर्दाश्त नहीं करेगी। बीजेपी के अनुसार, अगर कांग्रेस की सरकार बनती है, तो यह कर्नाटक की जनता का अपमान होगा। इस बीच बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है।

    कर्नाटक चुनाव: तेजस्वी यादव ने BJP पर कसा तंज

    बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, 'क्या बिहार में बीजेपी को बहुमत मिला था?क्या बिहारियों ने बीजेपी को बहुत बुरी तरह नहीं हराया था? नीतीश जी की मदद से बिहार में बहुमत का चीरहरण और लोकतंत्र का जनाजा निकाल चोर दरवाज़े से सरकार में बैठ मलाई चाट रहे भाजपाई कर्नाटक के मामले में उच्चकोटि का प्रवचन किसे बाँट रहे है?'

    गौरतलब है कि बिहार में जेदयू ने आरजेडी से नाता तोड़ दिया था, जिसके बाद बीजेपी ने नीतिश के साथ मिलकर नई गठबंधन सरकार को स्थापित किया था। हालांकि, कर्नाटक में बीजेपी बहुमत से भले ही सात सीट दूर है, लेकिन सरकार बनाने के लिए यहां पर भी दावा ठोक रही है।

    वहीं, कांग्रेस और जेडीएस ने गवर्नर के सामने सरकार बनाने का दावा किया है। अभी तक अटकलें यह लगाई जा रही है कि अगर कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बनती है तो आने वाले कुमारस्वामी कर्नाटक के सीएम हो सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+